फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud in education

रातों-रात गायब हो गया स्कूल, भटक रहे छात्र

Thu, 01 Aug 2013 10:40 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 01 Aug 2013 10:40 PM IST
विज्ञापन
fraud in education

फर्जी स्कूल के फेर में फंसना राजधानी के कुछ अभिभावकों को भारी पड़ गया।

विज्ञापन


इंदिरानगर में संचालित इस फर्जी स्कूल पर प्रबंधन रातों-रात ताला लगाकर गायब हो गया।

गायब होने से पहले अभिभावकों से वार्षिक फीस और किताबों का पैसे तक वसूल लिया।

अभिभावकों ने जब प्रबंधक से संपर्क करने की कोशिश भी की, तो वह हर बार पैसा वापस करने का आश्वासन देकर मामला लटकाता रहा।

लेकिन, अब प्रबंधक ने फोन तक उठाना बंद कर दिया है। अभिभावक न्याय की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं।

इस संबंध में बृहस्पतिवार को एक शिकायती पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में सौंपा गया।

हालांकि, इस सबके बीच 150 से ज्यादा बच्चों के भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

2010 में इंदिरानगर के लवकुश नगर में क्वींस कॉन्वेंट स्कूल की शुरुआत की गई।

बिना मान्यता के संचालित इस विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2012-13 में करीब 150 बच्चे अध्ययनरत थे।

तीन साल से संचालित इस फर्जी स्कूल को नए शैक्षिक सत्र 2013-14 के आगाज पर अचानक बंद कर दिया गया।

पहले दिन स्कूल पहुंचे अभिभावकों को वहां ताला लटकता हुआ मिला। अभिभावक मो. गुल्जार के मुताबिक,प्रबंधन की ओर से स्कूल के बाहर एक बोर्ड लगा दिया गया है।

जिसमें, शासन की ओर से स्कूल बंद किए जाने की जानकारी दी गई है। साथ ही, एक मोबाइल नंबर 9415066843 भी दिया गया।

लेकिन इस नंबर कोई जवाब नहीं मिल रहा है। जानकारों की मानें तो, करीब चार महीने पहले स्कूल प्रशासन को एलडीए की ओर से आवासीय भवन में स्कूल संचालन के चलते एक नोटिस भेजा गया था।

इस संबंध में अभिभावकों को कोई सूचना नहीं दी गई और स्कूल बंद करके गायब हो गए।

उधर, इस पूरे मामले पर प्रबंधन का पक्ष जानने के लिए कई बार संपर्क किया गया। लेकिन, कोई भी सामने नहीं आया।

जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत पर मामले की जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


इस फर्जी स्कूल पर ताला लगाने से पहले प्रबंधन ने अभिभावकों से जमकर वसूली भी की।

अभिभावक मो. गुल्जार ने बताया कि स्कूल की कक्षाओं का संचालन अप्रैल में ही कर लिया गया था।

इस दौरान अभिभावकों से वार्षिक शुल्क के रूप में 1200 रुपये प्रति बच्चा जमा करा लिए गए। इतना ही नहीं, 1800 रुपये किताबों के लिए भी लिए गए।

अभिभावकों और शिक्षा विभाग को धोखा देने के लिए इस फर्जी स्कूल संचालकों ने एक मान्यता प्राप्त विद्यालय के नाम का सहारा लिया।

असल में, क्वींस कॉन्वेंट स्कूल के नाम का एक मान्यता प्राप्त विद्यालय अलीगंज में संचालित किया जा रहा है।

उसी के नाम पर इस विद्यालय को भी शुरू किया गया। अभिभावकों का आरोप है कि दोनों विद्यालयों के संचालक एक ही हैं। अलीगंज स्थित शाखा में प्रबंधक का घर भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed