फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   four suspended in kushinagar accident case.

कुशीनगर हादसे पर सीएम योगी ने लिया कड़ा फैसला, चार अफसर सस्पेंड व स्कूल के प्रबंधन पर केस

Fri, 27 Apr 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 Apr 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
four suspended in kushinagar accident case.
हादसे में घायल हुए बच्चे को देखने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

कुशीनगर में बृहस्पतिवार सुबह रेल दुर्घटना में स्कूली बच्चों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री ने शिथिल पर्यवेक्षण के लिए कुशीनगर के बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


इस दुर्घटना के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी दुदही के खंड शिक्षा अधिकारी शेष बहादुर को भी निलंबित करने को कहा है। प्रवर्तन कार्य में शिथिलता बरतने के लिए कुशीनगर के एआरटीओ (प्रवर्तन) राजकिशोर त्रिवेदी व परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी रणवीर सिंह चौहान को दुर्घटना के लिए उत्तरदायी पाए जाने पर निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बिना अनुमति/पंजीकरण के विद्यालय का संचालन करने के लिए डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य करीम जहान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए विधिक धाराओं में कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सेठ बंशीधर विद्यालय की जांच कराने के भी निर्देश दिए हैं, जहां से डिवाइन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए टीसी की व्यवस्था की जाती थी।

मृत बच्चों के परिवारीजनों को दो-दो लाख का मुआवजा

four suspended in kushinagar accident case.

राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व विभिन्न दलों के नेताओं ने बृहस्पतिवार को कुशीनगर में रेल दुर्घटना में बच्च्चों की मौत पर गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के मंडलायुक्त को दुर्घटना की जांच करने के  आदेश दिए हैं। इसके साथ ही, उन्होंने हादसे में मरने वाले बच्चों के परिवारीजनों को दो-दो लाख रुपये व घायलों को पचास-पचास हजार की आर्थिक सहायता देने का एलान भी किया है।

राज्यपाल ने हादसे को दुखद बताते हुए मृतकों के परिवारीजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। जबकि, मुख्यमंत्री ने मृत छात्रों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए हादसे को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने दुर्घटना से प्रभावित लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने व हर संभव मदद देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed