{"_id":"69a4a245e5b1cadf45059696","slug":"four-suspended-for-death-of-contract-electricity-worker-lucknow-news-c-13-lko1070-1627468-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: संविदा बिजली कर्मी की मौत पर चार पर गिरी गाज, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: संविदा बिजली कर्मी की मौत पर चार पर गिरी गाज, निलंबित
विज्ञापन
परशुराम की फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। इंदिरानगर सेक्टर-25 पावर हाउस के संविदा लाइनमैन परशुराम की करंट लगने से हुई मौत के मामले में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने लापरवाही बरतने के आरोप में अधिशासी अभियंता समेत चार कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
एमडी ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर अधिशासी अभियंता प्रीतम सिंह, एसडीओ अमितेश सिंह, अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार और तकनीकी कर्मचारी धीरज कुमार को निलंबित किया है। प्रीतम सिंह और अमितेश सिंह को निलंबन अवधि के दौरान बरेली प्रथम जोन से संबद्ध किया गया है।
एमडी रिया केजरीवाल ने कहा है कि संविदा कर्मचारी को बिना सुरक्षा बेल्ट और अधिकारियों की अनुपस्थिति में रात को सीढ़ी पर चढ़ाया गया, जो नियमों का उल्लंघन है। मामले की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष कमेटी भी बनाई गई है। विद्युत सुरक्षा निदेशालय भी इस प्रकरण की अलग से जांच करेगा। निलंबित जेई धर्मेंद्र कुमार के स्थान पर अधीक्षण अभियंता नवीन चंद प्रसाद ने जयेंद्र कुमार को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन
यह है घटना
शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे कल्याणपुर के जगरानी अस्पताल के पास 33 हजार वोल्ट लाइन का जंपर फ्यूज उड़ने पर परशुराम को तीन अन्य कर्मियों के साथ भेजा गया था। तकनीकी कर्मचारी की जिम्मेदारी होने के बावजूद संविदा लाइनमैन को बिना सुरक्षा उपकरणों के खंभे पर चढ़ा दिया गया। जंपर छूते ही तेज करंट की चपेट में आने से परशुराम सिर के बल नीचे गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।