फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four people including a woman committed suicide by hanging themselves

Lucknow News: महिला सहित चार लोगों ने गले में फंदा लगाकर दी जान

Thu, 12 Jun 2025 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Four people including a woman committed suicide by hanging themselves
लखनऊ। काकोरी, इंदिरानगर, महानगर और नाका इलाके में चार लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश राठौर के मुताबिक, हलुआपुर गांव निवासी सर्वेश यादव (35) ने बुधवार सुबह आम के बाग में चादर के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। भाई अखिलेश के मुताबिक, सर्वेश का सुबह पत्नी शांति से किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से बाग चले गए थे। कुछ देर के बाद लोगों ने उनका शव फंदे से लटका देखा। परिवार में दो बेटियां पलक और पायल हैं।
विज्ञापन


वहीं, इंस्पेक्टर इंदिरानगर सुशील कुमार के मुताबिक, बिहार के दरभंगा बिहार निवासी साकिब (30) तकरोही में किराये के मकान में पत्नी रुखसाना के साथ रहकर टेलरिंग का काम करते थे। उनके साले सिराज ने बताया कि साकिब का तीन दिन पहले पत्नी से झगड़ा हुआ था। इस पर वह पड़ोस में मां जन्नत के घर चली गई थी। मंगलवार रात साकिब वहां पहुंचे और पत्नी, सास व साले से झगड़ा कर अपने कमरे में सोने चले गए। बुधवार सुबह जब पत्नी घर लौटी तो साकिब का शव लोहे के रॉड से रस्सी के सहारे लटका मिला। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन


इसी तरह महानगर पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से नेपाल निवासी रिक्शा चालक किशन बहादुर (70) महानगर में राज्य भंडारण निगम के सामने रोड के किनारे झोपड़ी बनाकर रहते थे। क्षेत्र के पुराना बादशाह नगर में रहने वाली उनकी बेटी पूजा ने बताया कि पिता ने बीमारी से परेशान होकर मंगलवार देर रात झोपड़ी के पास पेड़ के सहारे साड़ी के फंदे से लटक कर जान दे दी। पत्नी रामरती की दो साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा नाका के चारबाग में सुदर्शन सिनेमा घर के पास की रहने वाली शिवानी सोनकर (26) ने मंगलवार रात मायके में फंदा लगाकर जान दे दी। उनकी शादी घर के पास ही शिक्षक पवन बाथम से छह साल पहले हुई थी। इंस्पेक्टर नाका वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed