ऑक्सीजन मास्क लगाते ही मर गए चार मरीज, परिजनों ने डॉक्टरों को पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में रविवार देर रात एक के बाद एक चार गंभीर मरीजों ने ऑक्सीजन न मिलने से दम तोड़ दिया। चारों मरीजों की मौत पर परिवारीजनों ने ऑक्सीजन लगाने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। डॉक्टरों व स्टाफ से तीमारदारों ने हाथापाई भी की।
सीएमएस के साथ ही पुलिस भी पहुंच गई। देर रात तक तीमारदारों को समझाने-बुझाने का प्रयास जारी था। सीएमएस ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। अंबेडकरनगर के किछौछा क्षेत्र के रहने वाले घनश्याम पुत्र रामकिशोर और मोहम्मद मोइन पुत्र सलीम को परिवारीजन रविवार रात बेहोशी की हालत में लेकर जिला अस्पताल फैजाबाद पहुंचे।
इलाज शुरू होने के साथ ही दोनों को ऑक्सीजन लगाई गई मगर कुछ ही देर में दोनों की मौत हो गई। इस पर परिवारीजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। इसी बीच रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई रामा देवी पत्नी सूर्यलाल निवासी हैदराबाद जिला बस्ती और मनोज पुत्र विनय कुमार निवासी कैंट की भी मौत हो गई।
पाइप लाइन में ऑक्सीन न होने का आरोप
इस पर चारों मरीजों के परिवारीजनों ने ऑक्सीजन लगाने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए लोगो ने डॉक्टरों व स्टाफ से हाथापाई भी की।
तीमारदारों ने आरोप लगाया कि मरीजों को सिर्फ ऑक्सीजन मॉस्क लगा दिया गया जबकि पाइप लाइन में ऑक्सीजन थी ही नहीं। इसी वजह से मरीजों की मौत हो गई।
हंगामे की खबर पाकर सीएमएस डॉ. हरिओम व कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिसकर्मी कुछ तीमारदारों को कार्रवाई का आश्वासन देकर कोतवाली ले गए। सीएमएस का कहना है कि मामले में जांच कराई जाएगी।
यदि इलाज में कोई भी लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। डॉ. रामकिशोर का कहना है कि घनश्याम व मोहम्मद मोइन गंभीर हालत में लाए गए थे, इस वजह से उनकी मौत हो गई। इलाज व ऑक्सीजन लगाने में कोई लापरवाही नहीं हुई है।