{"_id":"64feff5d67bd76425e07bec9","slug":"four-new-dengue-patients-two-aes-patients-found-raebareli-news-c-101-1-slko1033-3854-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डेंगू के चार, एईएस के दो नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डेंगू के चार, एईएस के दो नए मरीज मिले
Mon, 11 Sep 2023 05:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 11 Sep 2023 05:21 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांवों में पहुंचकर लोगों की सेहत जांची
दवा का छिडक़ाव, अब तक मिले एईएस के 23 और डेंगू के 18 मरीज
फोटो संख्या 13
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। डेंगू और एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। डेंगू के चार और एईएस के दो नए केस मिले हैं। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांवों में पहुंचकर दवा का छिड़काव करने के बाद ही लोगों की सेहत जांची। लोगों को मच्छरों से बचने की सलाह दी गई है। जिले में डेंगू के 18 और एईएस के 23 मरीज अब तक मिल चुके हैं।
जिला अस्पताल की प्रयोगशाला की जांच में डेंगू की चपेट में डलमऊ क्षेत्र के मधुकरपुर निवासी शहनाज बानों (18), गुरुबख्शगंज क्षेत्र के कोरिहर निवासी अशोक कुमार (42), डलमऊ क्षेत्र के ऐहार निवासी सुधीर कुमार (33) आए हैं। इसके अलावा एसजीपीजीआई लखनऊ की जांच में बछरावां क्षेत्र के पटेल नगर निवासी अनिरुद्ध गुप्ता (40) डेंगू संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा ऊंचाहार क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी नैना (6), शिवगढ़ के लोनार निवासी अमरजीत (15) एईएस की चपेट में आए हैं।
जांच रिपोर्ट आने के बाद गांवों में मलेरिया निरीक्षक आतिफ खान की टीम ने पहुंचकर एंटी लार्वा का छिड़काव किया। गांवों व मरीजों के परिवार के लोगों की सेहत भी जांची गई। जांच में सभी लोग स्वस्थ बताए जा रहे हैं। टीमों ने गांव के लोगों को मच्छरों के प्रकोप से बचने की सलाह दी। उधर, सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया।
विज्ञापन
इनसेट
सीएचसी में डेंगू के लक्षण वाले मरीजों की होगी जांच
संक्रमण को देखते हुए सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने सोमवार को सभी सीएचसी अधीक्षकों को डेंगू के लक्षण वाले सभी मरीजों के जांच के आदेश दिए। जांच में प्रथम दृष्टया डेंगू मिलने पर पुष्टि के लिए मरीजों के सैंपल जिला अस्पताल में एलाइजा जांच के लिए भेजा जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। सीएचसी में आने वाले बुखार के मरीजों की स्क्रीनिंग जरूर की जाए।
वर्जन
डेंगू के चार और एईएस के दो नए मरीज मिले हैं। सभी मरीज स्वस्थ हैं। टीमों को गांवों में भेजकर दवा का छिड़काव कराया गया है। संक्रमण को देखते हुए सभी सीएचसी अधीक्षकों को अलर्ट किया गया है।
-डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ