{"_id":"6789d047c91565728a01fad1","slug":"four-matches-of-women-s-premier-league-will-be-played-in-lucknow-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"WPL: लखनऊ में महिला प्रीमियर लीग के चार मुकाबले खेले जाएंगे, पहला मुकाबला तीन मार्च को यूपी गुजरात के बीच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
WPL: लखनऊ में महिला प्रीमियर लीग के चार मुकाबले खेले जाएंगे, पहला मुकाबला तीन मार्च को यूपी गुजरात के बीच
Fri, 17 Jan 2025 09:06 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 17 Jan 2025 09:06 AM IST
सार
राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग के चार मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला तीन मार्च को होगा।
विज्ञापन
महिला प्रीमियर लीग 2025
- फोटो : WPL/BCCI
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बृहस्पतिवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक शहर के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में चार मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
14 फरवरी से शुरू होने वाली लीग के तहत लखनऊ में पहला मुकाबला तीन मार्च को यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात के बीच होगा। छह मार्च को यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, सात मार्च को गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स और आठ मार्च को यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले कुछ समय में शहर की महिला क्रिकेटरों ने दमदार प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है। प्रदेश की प्रत्येक आयुवर्ग की टीम में लखनऊ की महिला क्रिकेटरों को तरजीह मिलती है। शहर में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के मुकाबले होने से लखनवी क्रिकेटरों का खास फायदा होगा। चूंकि इकाना स्टेडियम को यूपी वॉरियर्स का होम ग्राउंड बनाया गया है, जहां टीम तीन मैच खेलेगी।
विज्ञापन
उम्मीद है कि लीग से पहले यूपी वॉरियर्स की महिला इकाना स्टेडियम में अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देगी। ऐसे में लखनऊ की महिला क्रिकेटरों को यूपी वॉरियर्स के अभ्यास सत्र में नेट्स में भाग लेने का मौका मिल सकता है। अभ्यास सत्र के दौरान लखनऊ की महिला क्रिकेटर यूपी वॉरियर्स की चयन समिति का ध्यान आकृष्ट कर सकती है, जिससे उनके भविष्य की राह खाफ होगी।
पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और शहर की महिला क्रिकेट को संचालित करने में अहम भूमिका निभाने वाली प्रियंका शैली ने कहा कि डब्ल्यूपीएल शहर की महिला क्रिकेटरों के लिए यह सुनहरा मौका होगा। लखनऊ में खेलने वाली यह टीम को नेट्स पर खिलाड़ियों की जरूरत होगी, जिसके लिए यहां की महिला क्रिकेटरों को बुलाया जाएगा। इस आयोजन से लखनऊ में महिला क्रिकेट को खास फायदा होने वाला है।