फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four children of Nirvana Sanstha of Lucknow died 24 admitted in hospital Commissioner visited their condition

UP News: निर्वाण संस्था के चार बच्चों की मौत, 24 बच्चे अस्पताल में भर्ती; डीएम और कमिश्नर ने जाना हाल

Fri, 28 Mar 2025 07:13 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Mar 2025 07:13 AM IST
सार

लखनऊ में तबीयत बिगड़ने से निर्वाण संस्था के चार बच्चों की मौत हो गई। जबकि 24 बच्चे अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। डीएम और कमिश्नर ने लोकबंधु अस्पताल पहुंचकर बच्चों की सेहत का हाल जाना। 

विज्ञापन
Four children of Nirvana Sanstha of Lucknow died 24 admitted in hospital Commissioner visited their condition
बच्चों का हाल जानतीं मंडलायुक्त रोशन जैकब - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ में निर्वाण संस्था में बच्चों की तबीयत खराब होने से गुरुवार को एक और बच्चे की मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती सूरज की इलाज के दौरान मौत हो गई। अब तक कुल चार बच्चों की जान जा चुकी है। सुबह मंडलायुक्त रोशन जैकब और डीएम विशाख जी ने लोकबंधु अस्पताल पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। 

विज्ञापन


मोहान रोड स्थित निर्वाण संस्था में चार दिन पहले 70 मानसिक मंदित बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी। आनन-फानन 24 बच्चों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां सोमवार को एक बालक और मंगलवार को दो बालिकाओं की मौत हो गई। वहीं गुरुवार की सुबह एक और बच्चे की मौत हो गई। अन्य का इलाज चल रहा है। छह बच्चों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: सीएम योगी ने 283 चिकित्सा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- आठ साल में दी गईं 8.5 लाख नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन

खाना खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी थी

बुधवार को भी जिलाधिकारी टीम के साथ संस्था पहुंचकर निरीक्षण किया। संस्था संचालक, अधीक्षिका व कर्मचारियों से मामले की जानकारी ली। निर्वाण संस्था में निराश्रित मानसिक मंदित बालक और बालिकाओं को आश्रय दिया जाता है। 

शनिवार, 22 मार्च की रात को खाना खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी थी। एक के बाद एक बीमार हुए सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को 12 साल के शिवांक की मौत हो गई थी। मंगलवार को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती रेनू (15) और दीपा (12) ने भी दम तोड़ दिया।

बच्चों को होने लगीं थीं उल्टियां

संस्था प्रशासन के मुताबिक शनिवार रात बच्चों को सामान्य भोजन दिया गया था। कुछ देर बाद तीन-चार बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उनको पेट दर्द और उल्टियां होने लगीं। सभी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद अन्य बच्चे उल्टी करने लगे। कुल 24 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से छह स्वस्थ हो चुके हैं। 46 ऐसे बच्चे भी हैं जिनका इलाज संस्था परिसर में ही सीएमओ की टीम कर रही है। इनका स्वास्थ्य भी अब बेहतर है।

मौत का कारण स्पष्ट नहीं

प्रशासन ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। विसरा और हार्ट प्रिजर्व किया गया है। विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। हालांकि फूड पॉइजनिंग की आशंका है।

लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि कुल 24 बच्चे दो-दो और तीन-तीन करके लाए गए। इन बच्चों को संक्रमण की वजह से उल्टी और दस्त की समस्या थी। इनमें से तीन बच्चों की मौत हो गई है। छह बच्चे डिस्चार्ज हो गए हैं। अभी 15 बच्चों का इलाज चल रहा है। संक्रमण की वजह दूषित भोजन या पानी हो सकता है।

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि बच्चों के बीमार होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई थी। संस्था में 70 बच्चे बीमार थे। इनमें से 24 को लोकबंधु अस्पताल भेजा गया। बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed