फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi gave appointment letters to 283 medical officers and said 8.5 lakh jobs were given in eight years

UP News: सीएम योगी ने 283 चिकित्सा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- आठ साल में दी गईं 8.5 लाख नौकरी

Thu, 27 Mar 2025 10:37 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Mar 2025 10:37 AM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आयुष विभाग के 283 चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आठ साल में 8.5 लाख नौकरी दी गई हैं। ये सभी सुचितापूर्ण तरीके से संपन्न हुईं।

विज्ञापन
CM Yogi gave appointment letters to 283 medical officers and said 8.5 lakh jobs were given in eight years
सीएम योगी ने 283 चिकित्सा अधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयुष विभाग के 283 चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनका चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा किया गया है। लोक भवन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आठ वर्ष में साढ़े आठ लाख नौकरी दी गई हैं। ये पूरी तरह से सूचितापूर्ण हैं, अन्यथा मामला कोर्ट में हुआ। 163 चिकित्सकों, तीन प्रोफेसर, 96 लैब टेक्नीशियन को पत्र दिया जा रहा है। इसके लिए आयोग को भी बधाई। जिन्हें नियुक्ति पत्र मिल रहा है, उन्हें बधाई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- यूपी: डसॉल्ट-ब्रह्मोस में भी प्रदेश के युवाओं को मिलेगी नौकरी, एकेटीयू में दोनों कंपनियां खोलेंगी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन


शासकीय नौकरी मिलना, सपने को उड़ान मिलने जैसा

उन्होंने कहा कि किसी भी युवा के लिए शासकीय नौकरी मिलना उसके सपने को उड़ान देने जैसा है। अभिभावकों, मित्रों ने जो सपना देखा वह पूरा हो रहा है। आठ वर्ष पहले यही आयोग भर्ती बोर्ड की क्या स्थिति थी किसी से छिपा नहीं है। अनेक याचिका लंबित थीं। हाईकोर्ट ने भी सरकार के कामकाज पर सवाल उठाया था।

आयुष के जरिए हासिल कर सकते हैं आरोग्यता

सीएम योगी ने आगे कहा कि विभागीय टेक्नोलॉजी से कामकाज को गति दिया जा सकता है। हमने महाकुंभ में यही किया। आयुष का अब नया मंत्रालय बन चुका है। हम योग को आगे बढ़ा रहे हैं। दुनिया के मन में योग को लेकर श्रद्धा भाव आया है। पहले भारत की विरासत को कुछ लोग कोसते थे, लेकिन अब दुनिया योग से जुड़ रही है। 45 दिन के आयोजन में दुनियाभर में प्रयागराज प्राइम न्यूज बनी। यह चीजें दिखाती हैं कि हम अपनी संस्कृति में रुचि दिखाते हैं तो दुनिया आतुर होती है। आयुष के जरिए हम आरोग्यता हासिल कर सकते हैं। इसके लिए सरकार ने कई कार्यक्रम चलाए हैं।

सिखाई जा रही प्रकृति के अनुरूप जीने की कला

इस मौके पर मंत्री दयाशंकर मिश्र ने कहा कि आयोग से चयनित 163 डॉक्टर प्रदेश की सेवा में आज से तत्पर हो रहे हैं। उम्मीद है कि आयुष विभाग प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए प्रदेश के विकास में सहभागी बनेगा। तीन नए आयुष के मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। लोगों को प्रकृति के अनुरूप जीने की कला सिखाई जा रही है। 

मंत्री ने कहा कि यूपी नवाचार के लिए जाना जाता है। काशी में प्रकृति चिकित्सा का केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि नवचयनित से अपील है कि उन्हें जिस सुचिता से नियुक्ति मिली है, उनका आगे के जीवन में पालन करें। अब सभी की मंजिल सिर्फ सेवा होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed