फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   four arrested for fraud in lucknow

रिटायर्ड अफसर से 40 लाख ऐंठे, चार गिरफ्तार, यूं फोन कर बनाते थे शिकार

Thu, 03 Dec 2020 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 03 Dec 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
four arrested for fraud in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ की इंदिरानगर पुलिस ने बुधवार को रिटायर्ड वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र वर्मा के साथ पॉलिसी के नाम 40 लाख की ठगी करने वाले चार शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चारों के पास से छह मोबाइल बरामद हुए।

विज्ञापन


इंदिरानगर निवासी महेंद्र वर्मा, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं। इंदिरानगर थाना प्रभारी क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि थाने में दर्ज मुकदमे के सिलसिले में चारों को फोन कर मंगलवार शाम थाने बुलाया गया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो चारों ने जुर्म कुबूल कर लिया।
विज्ञापन


प्रभारी के मुताबिक, चारों गाजियाबाद के निवासी हैं जिनमें जंगशेर सिंह निवासी इंदिरापुरम, मंगल सिंह सिहानी गेट, सुमित टीला मोड़ और मुसाहिद कविनगर, गाजियाबाद के रहने वाले हैं।  चारों के पास से छह मोबाइल फोन बरामद हुए। उनके आपराधिक इतिहास के बारे में पुलिस पता लगा रही है। चारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार गुना मुनाफे का लालच दिया

महेंद्र वर्मा ने 29 अक्तूबर 2020 को स्थानीय थाने में तहरीर दी थी कि उनके साथ पॉलिसी खरीदने के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी कर ली गई है। चार गुना मुनाफे का लालच देकर आरोपियों ने 40 लाख ठग लिए। 

पुलिस की पूछताछ में चारों ने बताया कि वो फर्जी सिम खरीदकर उसको एक्टिवेट करवा लेते थे। इसके बाद वो बैंक में जिनकी पॉलिसी पूरी हो जाती थी, उन्हीं को फोन करते थे। इस तरह से कई लोगों के साथ फ्रॉड कर चुके हैं। पुलिस, नोएडा और गाजियाबाद पुलिस से संपर्क कर इनके आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed