{"_id":"717336aa14d1496fb893a12641b7aade","slug":"foundation-day-of-st-joseph-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूम-धाम से मना वार्षिकोत्सव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूम-धाम से मना वार्षिकोत्सव
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 15 Apr 2014 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौजूदा समय में हमें नैतिकता को बढ़ावा देने और संस्कार पर आधारित शिक्षा की जरूरत है तभी देश का विकास हो सकता है।
विज्ञापन
यूपीटीयू कुलपति प्रो. आरके खांडल ने यह बात राजाजीपुरम स्थित सेंट जोजफ इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि कही।
इस अवसर पर कॉलेज में बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय की वार्षिक पत्रिका विमोचन भी प्रो. खांडल के हाथों से हुआ।
बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। 12वीं के छात्र-छात्राओं ने नाटक ‘हमारे भविष्य के लिए करें वोट की चोट‘ ने लोगों को खासा आकर्षित किया।
इसके साथ ही होली और भांगड़ा नृत्य ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया।