{"_id":"84b843d1f7beb3ab94a488497b79d29f","slug":"foudation-day-of-la-martiniere-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शॉर्टकट नहीं, मेहनत से पाएं मंजिल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शॉर्टकट नहीं, मेहनत से पाएं मंजिल’
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 25 Apr 2014 09:56 AM IST
विज्ञापन
जीवन में अगर सफलता पानी है तो शॉर्टकट से बचना होगा। ला-मार्टीनियर ब्वॉयज के स्टूडेंट्स को यह सीख इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश धनजंय यशवंत चंद्रचूड़ ने दी।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश धनजंय यशवंत और उनकी पत्नी कल्पना चंद्रचूड़ दास गुरुवार को ला-मार्टीनियर ब्वॉयज के वार्षिकोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। इस अवसर पर बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि बच्चे माता-पिता का सम्मान करना सीखें, इससे ही सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे।
इसके साथ ही उन्होंने कर्तव्यों और अधिकारों के बीच अंतर समझने और राष्ट्र सेवा को सबसे बड़ा धर्म मानने पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के तीन वर्गों में से वरिष्ठ वर्ग के लिए सौहार्द्र श्रीवास्तव को, मध्यम वर्ग के लिए रयान अहमद व अयान अहमद को तथा कनिष्ठ वर्ग के लिए अभिज्ञान तलवार को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के रूप में पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल मैकफारलैंड और वाइस प्रिंसिपल पीवी कोलिंस ने अतिथियों का धन्यवाद दिया।