{"_id":"5a3018484f1c1bca678c1238","slug":"forty-percent-applicants-were-absent-in-sub-inspector-recruitment-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा भर्ती परीक्षा : पहले दिन 40 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने नहीं दिया एग्जाम, 70 हजार होने थे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा भर्ती परीक्षा : पहले दिन 40 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने नहीं दिया एग्जाम, 70 हजार होने थे शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा भर्ती परीक्षा के पहले दिन लगभग 40 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। मंगलवार से शुरू हुई परीक्षा के पहले दिन लगभग 70 हजार अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी।
विज्ञापन
22 दिसंबर तक चलने वाली ऑनलाइन परीक्षा के लिए 17 जिलों 114 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आईजी भर्ती बोर्ड वितुल कुमार ने बताया कि पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण रही। कुछ स्थानों पर तकनीकी कारणों से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
उधर, गाजियाबाद में तकनीकी कारणों से 98 अभ्यर्थी परीक्षा नहीं दे पाए। आईजी ने बताया कि बायोमेट्रिक होने के बाद जो अभ्यर्थी तकनीकी कारणों से परीक्षा नहीं दे पाए हैं उन्हें 23 दिसंबर को परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
आईजी ने बताया कि और किसी सेंटर से किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है। गाजियाबाद में भी जो दिक्कत आई वह पहली पाली में थी। बाद की दोनों पालियों में कोई दिक्कत नहीं हुई।
मालूम हो कि दरोगा के 3307 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 2016 से चल रही है। इसी साल जुलाई में ऑनलाइन परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। जिसके बाद अब दोबारा परीक्षा हो रही है। इसके लिए 630921 अभ्यर्थियों ने फार्म भरा था।