घूसखोरी के मामले में ईडी के पूर्व सहायक निदेशक CBI रिमांड पर, पूछताछ शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईडी के पूर्व सहायक निदेशक एनबी सिंह और दलाल सुभाष को तीन दिन की रिमांड पर सोमवार को सीबीआई को सौंप दिया गया। सीबीआई दोपहर बाद दोनों अभियुक्तों को लेकर अपने दफ्तर पहुंची और देर शाम पूछताछ शुरू की।
सूत्रों का कहना है कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि और कौन-कौन अधिकारी जांच में सकारात्मक रिपोर्ट लगाने के नाम पर पैसे लेते थे। शुरुआत में सुभाष के मोबाइल के कुछ नंबर मिले थे, इससे संदेह पैदा हुआ था कि रिश्वत के खेल में कई और लोग भी शामिल हैं।
उधर, सूत्रों ने दावा किया है कि ईडी के अफसर पर कार्रवाई के बाद सीबीआई को कुछ और विभागों के बारे में अवैध तरीके से पैसों के लेन-देन की जानकारी मिली है। इसमें ईडी के साथ दूसरे विभागों के लोग भी शामिल हैं।
कुछ और अफसरों के खेल करने की आशंका
माना जा रहा है कि एनआरएचएम के अन्य मामलों में भी कुछ अधिकारियों ने खेल किया होगा। सीबीआई पूछताछ में यह भी पता लगाने का प्रयास करेगी।
बता दें, सीबीआई ने 23 जून को एनआरएचएम के एक मामले में रिपोर्ट लगाने के नाम पर चार लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए ईडी के पूर्व सहायक निदेशक एनबी सिंह और दलाल सुभाष को गिरफ्तार किया था।
सीबीआई ने दोनों की सीबीआई कोर्ट से दस दिन की रिमांड मांगी थी। बीती शुक्रवार को कोर्ट ने तीन दिन की रिमांड स्वीकार की थी।