फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Footprints found in the field, suspected to be of dog, jackal or hyena

Lucknow News: खेत में मिले पगचिह्न, कुत्ता, सियार या लकड़बग्घा के होने की आशंका

Sun, 30 Mar 2025 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Footprints found in the field, suspected to be of dog, jackal or hyena
लखनऊ। रहीमाबाद इलाके के खेतों में शुक्रवार को जंगली जानवर के पगचिह्न मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग की प्रारंभिक जांच में ये पगचिह्न कुत्ता, सियार या लकड़बग्घे के होने की आशंका जताई जा रही है। बीते महीने इसी इलाके से कुछ दूर रहमानखेड़ा में लंबे समय तक बाघ की दहशत बनी रही थी। इसे लेकर भी ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

रहीमाबाद के खड़ौहां गांव के पास बेहता नदी किनारे के खेत में ग्रामीणों ने बीते दो-तीन दिनों में अज्ञात जानवर के पगचिह्न देखे। खेतों में जानवरों की हलचल और रात में अजीब आवाजें सुनाई देने पर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। शुक्रवार को जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

डीएफओ सितांशु पांडेय ने बताया कि पगचिह्न के आकार और गहराई किसी हिंसक जंगली जानवर के नहीं लगते। ये कुत्ता, सियार या फिर लकड़बग्घे के पगचिह्न हो सकते हैं, जो अक्सर जंगल के किनारे बसे गांवों के खेतों तक आ जाते हैं। फिर भी सतर्कता बरतने की जरूरत है, क्योंकि वनक्षेत्र के पास होने से जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। वन विभाग की टीम को चौकसी बढ़ाने और आसपास निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed