{"_id":"6161da318ebc3ea13e4b8c72","slug":"focus-sampling-wiil-tell-corona-has-spread-or-not-lucknow-news-lko599384125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का प्रसार पता लगाने के लिए फोकस सैपलिंग शुरू होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का प्रसार पता लगाने के लिए फोकस सैपलिंग शुरू होगी
विज्ञापन
राजधानी में कोरोना का प्रसार पता लगाने के लिए फिर होगी फोकस सैंपलिंग। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में कोरोना प्रसार का पता लगाने के लिए एक बार फिर से फोकस सैंपलिंग शुरू होगी। साप्ताहिक बाजार, मिठाई दुकानदार, धार्मिक स्थल समेत उन जगह का चयन होगा, जहां लोगों की आवाजाही अधिक है।
स्वास्थ्य विभाग ने फोकस सैंपलिंग के लिए डीएम से अनुमति मांगी है। वहां से मुहर लग गई है। अफसरों का कहना है कि सोमवार से फोकस सैंपलिंग में करीब आठ से दस हजार सैंपल लिए जाएंगे।
डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद के मुताबिक, शहर में कई दफा फोकस सैंपलिंग कराई जा चुकी है। इसमें अभी तक कोरोना प्रसार के कोई भी संकेत नहीं मिले हैं। जो भी मरीज फोकस सैपलिंग में मिले थे।
विज्ञापन
उसमें अधिकतर मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री थी। इक्का दुक्का मामले ही फोकस सैपलिंग में इससे पहले सामने आए थे। बताया सोमवार से फोकस सैपलिंग शुरू होगी।
पहले दिन आटो-टेम्पो व रिक्शा चालकों के नमूने लेकर जांच किए जाएंगे। इसके बाद धार्मिक स्थल, बाजार के शोरूम, मिठाई दुकानदार, साप्ताहिक बाजारों में नमूने लिए जाएंगे। जिसके बाद कोरोना के प्रसार की स्थिति साफ होगी।
कोरोना का कोई नया केस नहीं
राजधानी में शनिवार को कोरोना संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं मिला। दो महीने में यह छठा मौका है जब संक्रमण का एक भी नया केस सामने नहीं आया। साथ ही दो संक्रमितों ने वायरस को मात दी। अब सक्रिय मामले 33 रह गए हैं।