फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   flights will start for agra and ahmedabad from 29 march

लखनऊ से आगरा और अहमदाबाद के लिए 29 से हवाई सेवाएं, यहां देखें फ्लाइट्स की टाइमिंग

Fri, 06 Mar 2020 11:54 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 06 Mar 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
flights will start for agra and ahmedabad from 29 march
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ से आगरा के बीच 29 मार्च से फ्लाइटें शुरू हो जाएंगी। इंडिगो की ओर से उड़ान स्कीम में शुरू की जा रही फ्लाइट के लिए टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई है। इंडिगो की किफायती फ्लाइट 6ई-7928 अमौसी से सुबह 9 बजे उड़ान भरकर 10.45 बजे आगरा पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में फ्लाइट 6ई-7932 आगरा से दोपहर 2.50 बजे चलकर शाम 4.10 बजे लखनऊ में उतरेगी। इसका टिकट अभी दो हजार रुपये है। वहीं, इंडिगो की फ्लाइट 6ई-7929 सुबह 11.05 बजे आगरा से उड़ान भरकर दोपहर 12.30 बजे भोपाल पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में 6ई-7931 भोपाल से दोपहर 12.55 बजे चलकर दोपहर 2.30 बजे आगरा पहुंचेगी। इसी क्रम में इंडिगो की फ्लाइट 6ई-7946 सुबह 10.10 बजे वाराणसी से उड़कर सुबह 11.50 बजे आगरा पहुंचेगी। वापसी में 6ई-7945 आगरा से दोपहर 12.10 बजे उड़ान भरकर दोपहर 1.50 बजे वाराणसी पहुंचेगी। विमानों में एटीआर श्रेणी के विमानों का इस्तेमाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई के लिए भी नई फ्लाइट

flights will start for agra and ahmedabad from 29 march
प्रतीकात्मक तस्वीर
अहमदाबाद की फ्लाइट भी 29 से
इंडिगो 29 मार्च से लखनऊ से अहमदाबाद के बीच भी फ्लाइट शुरू कर रही है। फ्लाइट 6ई-544 अहमदाबाद से दोपहर 3.40 बजे उड़कर शाम 5.30 बजे अमौसी पहुंचेगी। इसके शुरू हो जाने से अहमदाबाद की तीसरी फ्रीक्वेंसी हो जाएगी। वापसी में फ्लाइट 6ई-543 लखनऊ से शाम छह बजे उड़कर रात 8.05 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

मुंबई के लिए नई फ्लाइट जून से
इंडिगो की ओर से मुंबई के लिए विमान की चौथी फ्रीक्वेंसी जून में बढ़ाई जाएगी। लखनऊ से फ्लाइट 6ई-5081 दो जून को शुरू होगी। यह रात 10.05 बजे उड़ान भरकर रात 12.20 बजे मुंबई पहुंचेगी। वापसी में इंडिगो की फ्लाइट 6ई-5082 रात एक बजे चलकर सुबह 3.20 बजे अमौसी पहुंचेगी।

गुवाहाटी, चंडीगढ़ के लिए डायरेक्ट फ्लाइटें शुरू

flights will start for agra and ahmedabad from 29 march

लखनऊ से गुवाहाटी, चंडीगढ़ के लिए इंडिगो की ओर से गुरुवार से फ्लाइटें शुरू कर दी गईं। पहले दिन खासी संख्या में यात्रियों ने इन शहरों के लिए उड़ान भरी। इंडिगो प्रशासन ने बताया कि चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट 6ई-6141 रात 9.20 बजे रवाना होकर रात 10.40 बजे चंडीगढ़ पहुंची।

इससे पहले चंडीगढ़ से लखनऊ का विमान 6ई-6139 दोपहर 2.30 बजे उड़कर 3.55 बजे लखनऊ पहुंचा। वहीं, फ्लाइट 6ई-6139 शाम 4.25 बजे उड़ान भरकर शाम 6.20 बजे गुवाहाटी पहुंची। वापसी में विमान 6ई-6141 शाम 6.50 बजे उड़कर रात 8.50 बजे अमौसी पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed