फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   flight cancelled randomly

Lucknow News: निरस्त विमान में बुक कर दिया टिकट, महिला यात्री परेशान

Thu, 21 Aug 2025 09:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 09:04 AM IST
विज्ञापन
flight cancelled randomly

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। एयर इंडिया की लखनऊ से हैदराबाद जाने वाली उड़ान को अचानक निरस्त कर दी गई। जबकि लखनऊ से पुणे की उड़ान निरस्त होने के बावजूद टिकट बुक कर दिया गया। एयरपोर्ट पहुंची महिला ने इस पर नाराजी जताई और एयर इंडिया प्रशासन से शिकायत की।

महिला यात्री सुप्रिया सक्सेना ने आरोप लगाया है कि उन्होंने बीती 18 अगस्त की लखनऊ से पुणे का एयर इंडिया की वेबसाइट से टिकट बुक कराया था। एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्हें उड़ान निरस्त होने की सूचना मिली। सुप्रिया के मुताबिक वह डेढ़ घंटे तक एयर इंडिया के एक काउंटर से दूसरे काउंटर पर भटक रहीं थी,लेकिन सही जानकारी नहीं दी गई। उड़ान के निरस्तीकरण का लेटर भी एयर इंडिया का स्टाफ नहीं दे रहा था। काफी देर बाद निरस्त होने का लेटर दिया और बताया कि किराए का रिफंड पांच से सात दिन में मिलेगा। दूसरी ओर लखनऊ से बीती मंगलवार रात 9:15 बजे हैदराबाद जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान आइएक्स-2939 अचानक निरस्त कर दी गई। यात्रियों को दूसरी उड़ान से जाने या फिर रिफंड का विकल्प दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed