फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five thousand rupees snatched from roadways bus conductor.

Sultanpur: रोडवेज बस परिचालक से पांच हजार छीने, टीई समेत तीन पर आरोप, कहा- रोड पर चलना है तो शिकायत मत करना

Thu, 06 Mar 2025 10:02 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 06 Mar 2025 10:02 AM IST
सार

सुल्तानपुर में एक परिचालक से पांच हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
Five thousand rupees snatched from roadways bus conductor.
परिचालक ने थाने में दर्ज कराई शिकायत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में एक संविदा परिचालक से पैसे छीनकर धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, जिले के अखंडनगर थाने के दादूपुर निवासी शिव प्रकाश शुक्ल पुत्र योगेंद्र कुमार शुक्ल परिवहन निगम के शाहगंज डिपो में संविदा परिचालक के रूप में कार्यरत हैं। बुधवार को रात लगभग 7:30 बजे, जब वह बस संख्या UP 50 BT 4574 से सुल्तानपुर से शाहगंज की ओर जा रहे थे, रास्ते में डड़वा चौराहे से 50 मीटर आगे पहुंचे थे कि तभी संविदा परिचालक पवन शुक्ल अपनी मौसी के लड़के आदित्य और टीआई विजय चतुर्वेदी को बुलेट बाइक से भेजकर बस की चेकिंग कराई। बस में सबकुछ सही होने के बाद भी टीआई ने पहले 2 यात्री और बाद में 9 यात्री बेटिकट होने की बात कही। पवन शुक्ल ने आदित्य की मोबाइल पर फोन करके ₹5000 की मांग की।
विज्ञापन


आरोप है कि पैसे देने से मना करने पर पवन ने आदित्य को ललकार कर बैग से ₹5000 जबरदस्ती छीन लिए और धमकी दी कि रोड पर चलना है तो कहीं शिकायत नहीं करोगे। पीड़ित ने घटना की जानकारी एआरएम सुल्तानपुर और अयोध्या को दी। जिम्मेदारों के निर्देश के बाद परिचालक शिव प्रकाश शुक्ला ने देर रात मोतिगरपुर थाने में टीआई सहित तीनों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि मामला आपसी लेनदेन का लग रहा है। प्रथम दृष्टया छिनैती जैसी कोई घटना नहीं लग रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed