फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five lakh people will face water shortage on Monday.

Lucknow News: सोमवार पांच लाख आबादी को होगी पानी की किल्लत

Fri, 07 Nov 2025 02:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Five lakh people will face water shortage on Monday.

विज्ञापन


करीब पांच लाख आबादी को पेयजल की आपूर्ति करने वाला ऐशबाग जलकल सोमवार को करीब आठ घंटे ठप रहेगा। इस कारण विभिन्न इलाकों की करीब पांच लाख आबादी को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ेगा।




ऐशबाग जलकल को गोमती नदी के गऊघाट से पानी मिलता है। यहां से बड़ी पाइपलाइन ऐशबाग जलकल तक गई है। इसमें गिरधर लाल माथुर रोड पर मुसाहिबगंज के पास लीकेज हो गया है जिससे पानी बर्बाद होता है। इस लाइन की मरम्मत का काम सोमवार को किया जाएगा। इसके लिए ऐशबाग जलकल से की जाने वाली आपूर्ति सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।
विज्ञापन






इन इलाकों में होगी परेशानी

ऐशबाग, राजेंद्र नगर, करहेटा गढ़ी कनौरा, गणेशगंज, नक्खास, लालबाग, कैसरबाग, माल एवेन्यू, हजरतगंज आंशिक, लाटूश रोड व नाका हिंडोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed