{"_id":"65867139bbe6de79ee0c4c26","slug":"five-asp-transferred-in-uttar-pradesh-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: यूपी में पांच अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले, मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात अफसर का तबादला निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: यूपी में पांच अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले, मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात अफसर का तबादला निरस्त
Sat, 23 Dec 2023 11:09 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 23 Dec 2023 11:09 AM IST
सार
यूपी में पांच अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात अधिकारी का तबादला निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीजीपी मुख्यालय ने बीती रात छह अपर पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया। अयोध्या में यातायात और प्रोटोकॉल का जिम्मा संभाल रहे राजेंद्र कुमार गौतम को डीजीपी मुख्यालय का जनसंपर्क अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
वहीं, जनसंपर्क अधिकारी अभय नाथ त्रिपाठी का भर्ती बोर्ड के लिए पूर्व में हुआ तबादला आदेश निरस्त करते हुए अब इटावा में एएसपी सिटी नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - चंपत राय ने 22 जनवरी की तुलना 15 अगस्त 1947 से की, प्राण प्रतिष्ठा की तारीख पर कही ये बात
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले: पीएम कुसुम योजना में राज्य का बढ़ सकता है अनुदान, सोलर फेसिंग को बढ़ावा देनी की जरूरत
वाराणसी में एएसपी एलआईयू अयोध्या प्रसाद सिंह को अयोध्या का एएसपी ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल बनाया गया है। इटावा में तैनात कपिल देव सिंह को पीएसी मुख्यालय भेजा गया है।
सीबीसीआईडी में तैनात निवेश कटियार को गोरखपुर का एएसपी क्राइम बनाया गया है। वहीं मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात असित श्रीवास्तव का गाजीपुर के लिए पूर्व में हुआ तबादला आदेश निरस्त कर दिया गया है।