फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   First monday of sawan

सावन का पहला सोमवार आज, सभी शिवालयों में किया जाएगा भगवान शिव का विशेष शृंगार

Mon, 26 Jul 2021 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
First monday of sawan
श्रावण मास के पहले सोमवार पर शहर के सभी शिवालयों में भगवान शिव का विशेष शृंगार किया जाएगा। डालीगंज स्थित मनकामेश्वर सिद्घपीठ में चंदन, भांग, बेसन और फूलों से अनोखी शिव आकृति बनाई जाएगी, जिसका पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, भोर में ही भगवान शिव की भस्म आरती की जाएगी, जिसका मनकामेश्वर मठ डॉट कॉम वेबसाइट पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। फेसबुक पेज पर आरती का लाइव प्रसरण होगा।
विज्ञापन

महंत देव्यागिरी ने बताया कि भोर में भस्म आरती के बाद भगवान शिव का विशेष शृंगार होगा, उन्हें विशेष पगड़ी भी पहनाई जाएगी। वहीं, पांच प्रकार के फूल सूरजमुखी, बेला, कमल, कनेर और गेंदा से भगवान शिव का भव्य पुष्प शृंगार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें शमी का फूल, धतूरा और बेल पत्र की माला पहनाई जाएगी। शाम को महाआरती होगी। हालांकि इस वर्ष कोरोना को देखते हुए बुजुर्गों और बच्चों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर के बाहर बैरिकेड लगाए गए हैं। वहां श्रद्धालुओं के लिए एक एलईडी स्क्रीन लगाकर उस पर मंदिर की आरती का प्रसारण किया जाएगा।
भक्तों को गर्भ गृह में जाने की इजाजत नहीं होगी, छह फीट लंबे पनारे से वह भगवान शिव का जलाभिषेक कर सकेंगे। वहीं, भक्त गर्भगृह में फूल और प्रसाद नहीं चढ़ा पाएंगे। उन्हें मुख्य सेवादार को बेल पत्र दे सकेंगे।
घंटा बजाने से लेकर मेला पर प्रतिबंध
कोनेश्वर, बुद्धेश्वर, द्वादश ज्योतिर्लिंग, बड़ा शिवाला और छोटा शिवाला में भक्तों को घंटा बजाने से लेकर प्रसाद चढ़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। दस वर्ष से छोटे बच्चों और 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। बुद्धेश्वर में इस वर्ष मेला का आयोजन भी नहीं किया जाएगा। वहीं, राजेंद्र नगर स्थित महाकाल मंदिर में सावन के चारों सोमवार को सुबह चार बजे भस्म आरती और शाम को महाआरती होगी। मुख्य सेवादार अतुल मिश्र ने बताया कि सावन भर रुद्राभिषेक होते रहेंगे। वहीं, कुछ भक्तों ने विशेष शृंगार की बुकिंग की है। उज्जैन के महाकाल मंदिर से लाई गई पवित्र जोत, भस्म और हरिहर जल से भस्म आरती की जाएगी। वहीं, रोज शाम साढ़े सात बजे दैनिक आरती का इंस्टाग्राम पर सजीव प्रसारण होगा। सदर के द्वादश ज्योतिर्लिंग में भगवान शिव के साथ बारह स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी।

मौनी बाबा मंदिर में होगा तहरी का भंडारा
आलमबाग चौराहा स्थित मौनी बाबा मंदिर में श्रावण मास के पहले सोमवार को नटखेड़ा रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा, कमल किशोर चौधरी, बंटी कालरा, अनुराग पठेला, रमेश मालनी व अन्य पदाधिकारी श्रद्धालुओं के लिए तहरी का भंडारा करेंगे। वहीं, इस दौरान पानी की बोतलों संग मास्क का भी वितरण किया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed