फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   firing on dr. sandeep case

डॉक्टर संदीप को गोली मारने के पीछे अस्पताल में मरीज की मौत थी कारण

Fri, 28 May 2021 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
firing on dr. sandeep case
लखनऊ। चिनहट के मटियारी स्थित बालाजीपुरम निवासी डॉ. संदीप जायसवाल पर हमले के पीछे उनके अस्पताल में हुई खदरा निवासी एक मरीज की मौत को कारण बताया जा रहा है। पुलिस की तफ्तीश इस बिंदु पर अटक गई है। बृहस्पतिवार को पुलिस को दो और सीसीटीवी फुटेज मिले जिसमें मृत मरीज के परिवारीजन व उसके साथी दिखे हैं। जिस फार्रच्यूनर से वारदात को अंजाम दिया था, वह भी मरीज के परिवार की है। वह प्रॉपर्टी का कारोबार करता है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को चिह्नित किया है। उनकी तलाश में पुलिस ने लखनऊ व बाराबंकी के पांच ठिकानों पर दबिश दी है। हालांकि कोई हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

चिनहट के मटियारी के बालाजीपुरम निवासी डॉ. संदीप जायसवाल का सर्वोदयनगर में हर्षित ट्रामा सेंटर के नाम से अस्पताल है। मंगलवार रात को वह अस्पताल से घर वापस जा रहे थे। घर से तीन सौ मीटर की दूरी पर फार्रच्यूनर सवार बदमाशों ने ओवरटेेक कर विवाद करने के बाद उन्हें गोली मार दी थी। अपोलो अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक, खदरा के रहने वाले एक मरीज की मौत कुछ दिन पहले हर्षित अस्पताल में हुई थी। उसके इलाज और शव सुपुर्द करने के दौरान परिवारीजनों से काफी विवाद हुआ था। इसी बात से नाराज परिवार के दो सदस्यों ने अपने दोस्तों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

पुराने लखनऊ से बाराबंकी तक पुलिस की दबिश
प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय पांडेय के मुताबिक, आरोपियों की तलाश में पुलिस ने पुराने लखनऊ के चौक, हसनगंज, नक्खास इलाके में दबिश दी है। लेकिन वहां कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने बाराबंकी में दबिश दी लेकिन वहां भी आरोपियों के बारे में जानकारी नहीं मिली। पुलिस को दो मोबाइल नंबर मिले हैं जिनकी कॉल डिटेल निकलवाई गई है। लेकिन कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा। आरोपियों के बारे में कई मजबूत साक्ष्य मिले हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed