{"_id":"6195643cee395055e61f7036","slug":"firing-in-kgmu-lucknow-news-lko604924876","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू परिसर में फायरिंग, कार का शीशा टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू परिसर में फायरिंग, कार का शीशा टूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। केजीएमयू परिसर में बुधवार रात करीब दस बजे फायरिंग हो गई। वारदात में कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं एक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी का पिछला शीशा टूट गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात तक जांच की। पुलिस के मुताबिक, शुरूआती पड़ताल में मामला संदिग्ध है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसीपी चौक आईपी सिंह के मुताबिक, देर रात करीब दस बजे केजीएमयू परिसर में फायरिंग की सूचना मिली। इंस्पेक्टर चौक रत्नेश सिंह पहुंचे। फायरिंग की सूचना शशांक शर्मा ने दी थी। शशांक शर्मा खुद को परशुराम स्वाभिमान सेना का प्रदेश अध्यक्ष बता रहे हैं। उन्होंने अज्ञात हमलावरों पर आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। गोली कार के पिछले शीशे पर लगी है जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया है। केजीएमयू परिसर में स्थित पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर की वारदात बताई जा रही है। जबकि पूरे परिसर में देर रात तक मरीजों व तीमारदारों की भीड़ रहती है। ज्यादातर लोग परिसर के बरामदे में सोते हैं। पुलिस के मुताबिक, रात दस बजे की वारदात में किसी ने गोली मारकर भागते हुए बदमाशों को नहीं देखा। पुलिस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
शशांक का बेटा भर्ती है केजीएमयू में
पुलिस के अनुसार, केजीएमयू में शशांक शर्मा का बेटा भर्ती है। वह अपने दोस्त सआदतगंज निवासी परिमल मिश्रा और ठाकुरगंज के आयुष शर्मा के साथ कार में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनी। वह कार के बाहर निकले। अचानक से उनकी कार का शीशा भरभरा कर गिर गया। पुलिस को सूचना दी। शशांक के मुताबिक पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया है।