{"_id":"5997ecd04f1c1bba728b4a0b","slug":"fire-on-larsen-and-toubro-employees-working-on-ntpc-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"एल एंड टी के कर्मचारियों पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एल एंड टी के कर्मचारियों पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां, तीन घायल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 19 Aug 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
घायल कर्मचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी की 1320 मेगावाट की नई यूनिट की ठेकेदारी को लेकर शनिवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने एल एंड टी के कर्मचारियों पर गोलीबारी कर दी।
विज्ञापन
अचानक हुई इस गोलीबारी में कंपनी के तीन कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में फैजाबाद के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
अम्बेडकरनगर की टांडा तहसील में एनटीपीसी की दो यूनिट के विस्तारीकरण का काम चल रहा है। 1320 यूनिट की दो ईकाईयों को बनाने का काम एल एंड टी कंपनी को मिला है।
विज्ञापन
शनिवार को कंपनी के कर्मचारी दौरे के लिए आए थे। अवसानपुर के स्थित गेस्ट हाउस लौटते वक्त इब्राहिमपुर के पास कुछ बदमाशों ने उनकी कार पर कई राउंड फायर किए।
फायरिंग में कंपनी के तीन कर्मचारी घायल हो गए। फायर करने के बाद बदमाश भाग निकले। आसपास लोगों के बीच चर्चा है कि ठेकेदारी को लेकर कुछ क्षेत्रीय बदमाशों से रंजिश चल रही थी।
घटना की जानकारी मिलते ही डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि छानबीन जारी है। घायलों को फैजाबाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है। तीनों की हालत स्थिर बनी हुई है।