फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fire in slum, two injured

दुबग्गा में गैस सिलेंडर में हुआ विस्फोट, दो घायल, लाखों का सामान जलकर राख।

Thu, 04 Feb 2021 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
fire in slum, two injured
लखनऊ। दुबग्गा में आईआईएम रोड छदोईया चौराहे के पास बनी झोपड़पट्टी में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से बुधवार शाम भीषण आग लग गई। इससे वहां मौजूद दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजवाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, झोपड़पट्टी का मालिक आनंद कुमार है जो मूल रूप से सिद्धार्थ नगर का निवासी है और दुबग्गा के आईआईएम रोड किनारे सर्विस लेन पर अवैध तरीके से झोपड़ पट्टी डालकर कबाड़ खरीदने का काम करता है। आनंद ने बताया कि वे बुधवार शाम करीब पांच बजे खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर में गैस डलवाकर चूल्हे में पाइप लगा रहे थे। तभी दुकान पर एक व्यक्ति कुछ सामान बेचने आया था और वह बीड़ी पीने लगा। इससे सिलेंडर में आग लग गई जिससे सिलेंडर फट गया। आनंद के अनुसार, वहां मौजूद उसका भाई रामकुमार (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में दुकान पर काम करने वाला रामपाल निवासी संडीला भी जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजवाया। वहीं करीब आधा घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दुकान में रखा लाखों का सामान राख
आनंद कुमार ने बताया कि आग में जीन की पाइप 30 क्विंटल, कचड़ा प्लास्टिक 15 क्विंटल, खाने पीने का सामान, तख्त, चारपाई , कपड़े, साइकिल समेत अन्य सामान करीब पांच लाख कीमत का जलकर राख हो गया। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह गौड़ ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया था और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed