{"_id":"5e980c118ebc3e7743465ecd","slug":"fire-in-secretariat-at-lucknow-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सचिवालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कई फाइलें जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सचिवालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कई फाइलें जलीं
Thu, 16 Apr 2020 09:27 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 16 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
आग में जलीं फाइलें
- फोटो : अमर उजाला
विधानभवन स्थित सचिवालय प्रशासन के अनुभाग 12 में गुरुवार को अचानक आग लग गई। इससे डेढ़ दर्जन से अधिक फाइलें जल कर राख हो गईं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सचिवालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी जिलाजीत चौधरी ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड राम प्रसाद दीक्षित ने बताया कि अनुभाग 12 से धुआं निकल रहा है। आनन फानन में अग्निशमन के अधिकारियों को बुलाया गया और 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लगभग 15-20 फाइलें जली हैं। इस अनुभाग में सचिवालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का लेखा संबंधी कार्य देखा जाता है। इस कार्यालय के ऊपर वाली मंजिल पर मंत्रियों का कार्यालय है। स्थानीय सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि गनीमत रही कि यह आग दिन में लगी। रात में घटना हुई होती तो नुकसान अधिक हो सकता था।
विज्ञापन