{"_id":"5fcf0b638ebc3ecfa0668944","slug":"fire-in-omax-r-2-tower-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमेक्स आर टू टॉवर में लगी भीषण आग से अफरातफरी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमेक्स आर टू टॉवर में लगी भीषण आग से अफरातफरी का माहौल
Tue, 08 Dec 2020 11:20 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
अपार्टमेंट में लगी भीषण आग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर स्थित ओमेक्स आर टू में मंगलवार सुबह सात बजे टॉवर 18 में आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आवंटियों ने आग पर काबू पाने के लिए फायर उपकरणों का इस्तेमाल किया लेकिन एक भी उपकरण काम नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
हादसे की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई जिसकी एक गाड़ी ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
अपार्टमेंट के सभी आवंटी अपने-अपने फ्लैट्स में थे कि अचानक 11वीं मंजिल पर रहने वाले लोगों ने धुंआ देखा। इसके बाद सभी को सूचना दी गई। आवंटी नवीन अग्रवाल ने बताया की आग लगने के बाद सभी आवंटियों ने फायर उपकरणों से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन एक भी उपकरण ने काम नहीं किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड का सहारा लिया गया और करीब आधे घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन