{"_id":"624df4c7fadf3f08296325df","slug":"fire-in-crop-lucknow-news-lko6249329135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलगती बीड़ी से जल गई 12 बीघा तैयार गेहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलगती बीड़ी से जल गई 12 बीघा तैयार गेहूं की फसल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। इटौंजा के शीतलपुरवा गांव में बुधवार सुबह 12 बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। पुलिस के मुताबिक, सुलगती बीड़ी फेंकने से आग लगी थी।
शीतल पुरवा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गेहूं की फसल के पास कोई राहगीर बीड़ी पीकर डाल गया जिसकी चिंगारी से गांव के अरुण प्रकाश सिंह के गेहूं के खेत में आग लग गई। देखते-देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि 12 बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। बटाई पर गेहूं की फसल बोने वाले पीड़ित किसान प्यारेलाल की पत्नी रामप्यारी ने बताया कि गेहूं की फसल जल जाने से सब कुछ चला गया। अब सरकार से मदद की उम्मीद है।
एसडीएम ने महिगवां चौकी पर खड़ी कराई दमकल गाड़ी
इटौंजा क्षेत्र के अंतर्गत महिगवां चौकी पर एसडीएम बख्शी का तालाब सिद्धार्थ कुमार ने भाजपा जिला किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अतुल मिश्रा की मांग पर दमकल की गाड़ी खड़ी करवा दी है। यह जानकारी खुद एसडीएम ने देते हुए बताया कि क्षेत्र में आग लगने पर तुरंत दमकल की गाड़ी भेजकर आग पर काबू पाने में मदद मिलेगी। एसडीएम ने बताया कि तीन दिन पूर्व गाड़ी खड़ी करवा दी गई थी। बुधवार को शीतलपुरवा में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी वहीं से भेजी गई।