{"_id":"5a0af1d24f1c1bee688bb4e3","slug":"fire-in-bapu-bhawan-in-sachivalaya-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सचिवालय के बापू भवन में रखे कबाड़ में लगी आग, कर्मचारियों में हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी: सचिवालय के बापू भवन में रखे कबाड़ में लगी आग, कर्मचारियों में हड़कंप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
आग लग जाने से हड़कंप
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के सचिवालय स्थित बापू भवन के बेसमेंट में रखे कबाड़ में आग लग जाने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर दमकलकर्मी पहुंचे और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सचिवालय की बेसमेंट में रखे कबाड़ में ऊपर से किसी ने माचिस फेंक दी थी जिसकी वजह से बिल्डिंग में धुंआ भर गया और कर्मचारी दहशत में आ गए।
विज्ञापन
हालांकि, इसी के पास बने पार्किंग स्थल में गाड़ियां खड़ी थी। बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन दमकलकर्मियों ने पहले ही आग पर काबू पा लिया।
इसके पहले पिछले ही महीने सचिवालय में आग लग गई थी जिसमें करोड़ों के घोटाले वाली फाइलें जलकर खाक हो गई थीं। मामले की जांच चल रही है। जिस तरह आग लगी थी उसमें अफसरों के मिलीभगत होने की बात कही जा रही थी।
विज्ञापन