{"_id":"6aa31d3b0dc8b619e80618ff","slug":"fire-in-abc-cable-power-out-for-200-homes-lucknow-news-c-13-lko1070-1914500-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एबीसी केबल में आग, 200 घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एबीसी केबल में आग, 200 घरों की बिजली गुल
विज्ञापन
एफसीआई उपकेंद्र अंतर्गत मोहान रोड स्थित काकोरी मोड़ के पास ट्रॉली ट्रांसफार्मर में फॉल्ट को सही
लखनऊ। पारा के मोहान रोड स्थित एफसीआई उपकेंद्र के रहमानखेड़ा फीडर क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात ओवरलोड के चलते एबीसी केबल में आग लग गई। लपटें ट्रॉली ट्रांसफार्मर तक पहुंचीं तो तेज धमाका हुआ। इससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। करीब 10 मीटर केबल जलकर राख हो गई और 200 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।
अवर अभियंता जहांगीर आलम ने बताया कि एबीसी केबल में ओवरलोड के कारण आग लगी। बिजली निगम के कर्मचारियों को भेजकर लाइन दुरुस्त कराने का काम शुरू कराया गया। देर रात 11 बजे तक आपूर्ति बहाल कर दी गई।
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि मंगलवार को रहमानखेड़ा फीडर का 250 केवीए ट्रांसफार्मर जल गया था। इसके बाद आपूर्ति बहाल करने के लिए 400 केवीए का ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाया गया था। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे एलटी वायर में शॉर्ट सर्किट के बाद केबल में आग लगी। काकोरी मोड़ व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने भी केबल पर अधिक लोड को आग की वजह बताया।