{"_id":"5ba1f78e867a557ed62a5119","slug":"fire-broke-out-in-unchahar-ntpc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली : एनटीपीसी ऊंचाहार में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों रुपये के केबल जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली : एनटीपीसी ऊंचाहार में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों रुपये के केबल जले
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
एनटीपीसी ऊंचाहार के यूनिट नंबर 6 से ऊठता धुआं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी ऊंचाहार में बुधवार सुबह अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, जिसमें लाखों के केबल जल गए हैं। हालांकि, एनटीपीसी प्रशासन केबल के नुकसान की बात को नकार रहा है।
एनटीपीसी ऊंचाहार की यूनिट नंबर छह में लगी एक मोटर से सुबह आठ बजे के करीब धुआं उठता देख कर्मचारियों ने शोर मचाया और भागकर बाहर पहुंचे। इतने में आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पूरी यूनिट में धुआं भर गया। फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल पहुंची। काफी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया।
सूत्रों के मुताबकि हादसे में लाखों रुपये की केबल का नुकसान हुआ है लेकिन, एनटीपीसी प्रशासन का कहना है कि मरम््त का कार्य चल रहा है। जो केबल जले हैं, वे पहले से ही जले थे। आज की घटना में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

इसी यूनिट में ही क्यों हर बार हादसे
आग बुझाते दमकल कर्मी।
- फोटो : amar ujala
मालूम हो कि एनटीपीसी की यूनिट नंबर छह में ही एक नवंबर 2017 को ब्लास्ट हुआ था, जिसमें तीन एजीएम समेत 45 लोगों की मौत हो गई थी जबकि सौ से भी ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसके बाद 14 मार्च 2018 को भी इसी यूनिट में ब्लास्ट हुआ था, जिसमें एक श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गया था। इन हादसों के बावजूद यूनिट नंबर छह के रखरखाव और सुरक्षा का ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसके चलते हादसे पर हादसे हो रहे हैं।