{"_id":"69ebdafca95c886045050453","slug":"fire-broke-out-in-farsa-restaurant-furniture-and-false-ceiling-burnt-lucknow-news-c-13-lko1070-1706542-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फारसा रेस्टोरेंट में लगी आग, फर्नीचर व फॉल्स सीलिंग जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फारसा रेस्टोरेंट में लगी आग, फर्नीचर व फॉल्स सीलिंग जली
विज्ञापन
कैसरबाग चौराहा के पास फारसा रेस्टोरेंट में लगी आग, मौके पर पहुंच दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काब
लखनऊ। कैसरबाग के बीएन रोड स्थित फारसा रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल पर शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग की चपेट में आने से रेस्टोरेंट में रखा काफी सामान जल गया। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हजरतगंज फायर स्टेशन के एफएसओ रामकुमार रावत ने बताया कि सुबह 8:56 बजे कंट्रोल रूम पर रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही दमकल की दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्टोरेंट का शीशा तोड़कर धुआं बाहर निकाला। छत के आधे हिस्से में ओपन एयर रेस्टोरेंट था और आधा हिस्सा खाली था। आग से रेस्टोरेंट में रखी कुर्सियां, मेज, डेकोरेटिव दीवार और फॉल्स सीलिंग समेत काफी सामान जल गया। घटना के वक्त रेस्टोरेंट में कोई मौजूद नहीं था। एफएसओ ने शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जताई है। मामले की जांच की जा रही है।