{"_id":"601fed540ca886453d094d07","slug":"fire-broke-out-in-a-stationary-shop-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: स्टेशनरी की दुकान में लगी भीषण आग में करीब 30 लाख का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: स्टेशनरी की दुकान में लगी भीषण आग में करीब 30 लाख का सामान राख
Sun, 07 Feb 2021 07:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 07 Feb 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
दुकान में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी जिले के फतेहपुर कस्बे के ब्लाक के सामने स्थित कॉपी किताब व स्टेशनरी की थोक व फुटकर दुकान है। रविवार की भोर दुकान में अचानक आग लग गई। मामले की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पांच घटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था। हालांकि दुकान मालिक द्वारा नुकसान की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन स्थानीय व्यापारी करीब तीस लाख के नुकसान होने की बात कह रहे है।
कस्बा फतेहपुर के पचघरा मोहल्ला निवासी पंकज जैन की ब्लाक के सामने प्रेम पुस्तक वाटिका के नाम से कॉपी किताब व स्टेशनरी की थोक व फुटकर की दुकान है। रविवार की सुबह उधर से टहलने निकले लोगों ने दुकान के अंदर से धुंआ उठता देखकर दुकान मालिक को सूचना दी। वहीं आस पास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी।
सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया लेकिन आग की लपटें इतनी तेजी से उठ रही थी कि एक दमकल की गाड़ी उसे बुझाने में असमर्थ दिखाई दी। इसके बाद जिला मुख्यालय से एक और आग बुझाने वाले दमकल वाहन को बुलाया गया। इस दौरान देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। दोनों गाड़ियों में करीब दस बार पानी भरकर लाया गया। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर कर्मियों द्वारा आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
दुकान मालिक पंकज जैन किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसलिए कितनी कीमत का सामान जल कर नष्ट हुआ है इसकी अनुमानित लागत नहीं पता चल पा रही है। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि दुकान के आंदर रखा लाखों रूपये की लागत का सामान था जो जलकर नष्ट हो चुका है।