{"_id":"670e3ca909a482cd2f0df853","slug":"fire-broke-out-in-a-car-on-laharpur-tambaur-marg-in-sitapur-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: लहरपुर तंबौर मार्ग पर आग का गोला बनी कार, ट्रैफिक रोक कर दमकल कर्मियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: लहरपुर तंबौर मार्ग पर आग का गोला बनी कार, ट्रैफिक रोक कर दमकल कर्मियों ने पाया काबू
Tue, 15 Oct 2024 03:30 PM IST
ishwar ashish
अमरउजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमरउजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 15 Oct 2024 03:30 PM IST
सार
सीतापुर की कोतवाली लहरपुर क्षेत्र के तंबौर मार्ग पर गोरिया प्रहलादपुर गांव के पास शारदा नहर रेगुलेटर पर अज्ञात कारणों से कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
कार में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले के कोतवाली लहरपुर क्षेत्र के गोरिया प्रहलादपुर गांव के पास तंबौर मार्ग पर शारदा नहर रेगुलेटर के निकट एक कार आग का गोला बन गई। दमकलकर्मियों ने ट्रैफिक रोककर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
लहरपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह ग्राम दरियापुर प्रधान राम लखन वर्मा अपने मित्र प्रधान प्रतिनिधि जग्गन अंसारी निवासी ग्राम सुल्तानपुर शाहपुर के साथ ब्लॉक आ रहे थे। वैगनार कार जग्गन अंसारी चला रहे थे तभी शारदा नहर रेगुलेटर के निकट स्थित एच पी पेट्रोल पंप के आगे कार में धुआं महसूस होने पर राम लखन वर्मा द्वारा कार रोक कर बोनट खोल कर देखा गया लेकिन सब कुछ ठीक-ठाक पाए जाने पर जब पुनः कार को स्टार्ट किया गया तो कार धुएं से भर गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बहराइच हिंसा की तस्वीरें: हंगामा... तोड़फोड़-आगजनी, उपद्रवी हुए हावी; पुलिस-पीएसी खड़ी रही और बवाल होता रहा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बहराइच हिंसाः कहीं साजिश तो नहीं, लाठीचार्ज पर उठे सवाल; गम... गुस्सा और सन्नाटा; देखें बवाल की तस्वीरें
कार में सवार दोनों लोग कार से उतर कर बाहर खड़े हो गए। इसी बीच अचानक कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार धू धू कर जलने लगी। कार जलती हुई देखकर भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
कार में विस्फोट होने की आशंका को लेकर सड़क के दोनों तरफ आवागमन ठप हो गया। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन