फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   In Faizullaganj, the wait for rations for flood victims drags on... leaving them empty-handed.

Lucknow News: फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितोंं के लिए राशन का इंतजार लंबा... हाथ खाली

Sun, 18 Oct 2026 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
In Faizullaganj, the wait for rations for flood victims drags on... leaving them empty-handed.
राशन के लिए खड़े बाढ़ पीड़ित।
लखनऊ। दो दिन से आ रहे हैं। कंट्रोल रूम के नंबर पर शिकायत की, लेकिन राशन अब तक नहीं मिला...। नाम तो लिख लीजिए। तीन घंटे हो गए हैं, सूची में नाम ही देख लीजिए...। कुछ इसी तरह के बातें और राशन पाने की जद्दोजहद शनिवार को फैजुल्लागंज में बने नगर निगम के कंट्रोल रूम के पास दिखी। एक ओर राशन पाने वालों की कतार थी। दूसरी तरफ, लिस्ट में नाम दर्ज कराने के लिए बहसबाजी हो रही थी।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर 2:50 बजे कंट्रोल रूम के पास बाढ़ प्रभावितों को राशन वितरित किया जा रहा था। सूची से नाम देखकर लोगों को बुलाया जा रहा था। काफी संख्या में महिला-पुरुष कतार में थे। जिन्हें राशन मिल गया, उनके चेहरे तो खिले नजर आए। उधर, कई घंटे से सूची में नाम दर्ज कराने का प्रयास कर रहे लोग मायूस थे। कर्मचारी की कुर्सी खाली थी, मगर लोग लाइन में लगे थे। कुसुम ने बताया कि वह तीन दिन से आ रही हैं। राशन नहीं मिला। पुष्पलता और संगीता को भी मायूसी ही मिली। सुमन, मालती और रिजवाना कई घंटे से राशन के लिए नाम लिखाने का प्रयास कर रही थीं।
विज्ञापन

...अब क्या हम राशन बंटवाने आएं
राशन के लिए नगर निगम ने छह नंबर जारी किए हैं। बाढ़ प्रभावित इन नंबरों पर काॅल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। दीपा कुमारी ने बताया कि उन्होंने जारी नंबर पर फोन किया तो उधर से कहा गया कि क्या हम राशन बंटवाने आएं। कैसरजहां ने बताया कि नंबर बिजी बताता रहता है।

राशन के लिए खड़े बाढ़ पीड़ित।

राशन के लिए खड़े बाढ़ पीड़ित।

राशन के लिए खड़े बाढ़ पीड़ित।

राशन के लिए खड़े बाढ़ पीड़ित।

राशन के लिए खड़े बाढ़ पीड़ित।

राशन के लिए खड़े बाढ़ पीड़ित।

राशन के लिए खड़े बाढ़ पीड़ित।

राशन के लिए खड़े बाढ़ पीड़ित।

राशन के लिए खड़े बाढ़ पीड़ित।

राशन के लिए खड़े बाढ़ पीड़ित।

राशन के लिए खड़े बाढ़ पीड़ित।

राशन के लिए खड़े बाढ़ पीड़ित।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed