फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Demand for implementation of Advocate Protection Act; march held

Lucknow News: एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग, निकाला मार्च

Sun, 18 Oct 2026 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Demand for implementation of Advocate Protection Act; march held
मार्च निकालते अ​धिवक्ता।
लखनऊ। अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने समेत छह मांगों को लेकर शनिवार को मानवतावादी अधिवक्ता महासभा ने मार्च निकाला। स्वास्थ्य भवन चौराहे से शुरू होकर मार्च परिवर्तन चौक तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस आयुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को छह सूत्री मांगपत्र भेजा गया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने मांग की कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से तैयार अधिवक्ता प्रोटेक्शन विधेयक-2021 को संसद से पारित कर देशभर में लागू किया जाए। न्यायालय में पक्ष रखते समय वैचारिक असहमति के आधार पर उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई न करने, न्यायालय अवमानना अधिनियम की धारा पांच में संशोधन, बार एसोसिएशन की संस्तुति के बिना अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी न करने, न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम व्यवस्था समाप्त कर पारदर्शी और प्रतियोगी परीक्षा प्रणाली लागू करने, 65 वर्ष से अधिक आयु के अधिवक्ताओं को कम से कम 25 हजार रुपये मासिक पेंशन और जूनियर अधिवक्ताओं को 10 हजार रुपये प्रतिमाह प्रशिक्षण भत्ता देने की मांग भी रखी।
विज्ञापन

न्यायालय परिसरों में पर्याप्त चैंबर बनाकर उनका पारदर्शी तरीके से आवंटन करने, उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्यों की संख्या बढ़ाने, काउंसिल के चुनाव की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बनाने पर भी जोर दिया। मार्च में महासभा के अध्यक्ष रमाशंकर भीम, महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता, कन्हैया लाल गौतम, राम कृपाल, बसंत लाल रावत आदि शामिल रहे।

मार्च निकालते अधिवक्ता।

मार्च निकालते अधिवक्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed