फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire broke out in a bus in Gosaiganj Lucknow.

Lucknow: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से बस में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार 42 यात्री

Thu, 14 Nov 2024 10:49 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, (गोसाईंगंज) लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, (गोसाईंगंज) लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 14 Nov 2024 10:49 AM IST
सार

लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से चलती बस में आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। इस समय बस में 42 यात्री सवार थे।

विज्ञापन
Fire broke out in a bus in Gosaiganj Lucknow.
टायर फटने से बस में लगी आग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर टोल से पहले बृहस्पतिवार सुबह टायर फटने से चलती बस में आग लग गई। साइड मिरर में लपटें व धुआं उठता देख चालक ने बस किनारे खड़ी कर दी। आनन-फानन यात्रियों को नीचे उतारा गया। उधर, आग की लपटों ने बस को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बस जल चुकी थी। गोसाईंगंज के शाहजादे खेड़ा के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:30 बजे चलती बस में आग लग गई। दिल्ली निवासी चालक राजेश शर्मा ने सूझबूझ दिखाते हुए बस किनारे लगाकर खड़ी कर दी।
विज्ञापन


बस पर सवार 42 यात्रियों को सकुशल सामान सहित उतारा गया। देखते ही देखते आग की लपटों ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस धू धू कर जलने लगी। यात्रियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर सूचना दी। सूचना पाकर इंस्पेक्टर गोसाईंगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी व अग्निशमन अधिकारी मामचंद बड़गुजर चार दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन बस तब तक जल चुकी थी। बस के चालक राजेश ने बताया वह यात्रियों को लेकर दिल्ली से आजमगढ़ जा रहे थे तभी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बस का पिछला टायर फट गया और बस में आग लग गई। उधर, गोसाईंगंज पुलिस में दूसरी बस का इंतजाम कर सभी यात्रियों को आजमगढ़ भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed