फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire breaks out in store, pipes worth lakhs of rupees burnt to ashes

Lucknow News: स्टोर में लगी आग, लाखों रुपये की पाइप जलकर राख

Fri, 29 Dec 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 29 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in store, pipes worth lakhs of rupees burnt to ashes
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में डलमऊ रोड स्थित राम उरेही बालिका इंटर कॉलेज में बनाए गए स्टोर में रखी लाखों रुपये की पाइप जलकर राख हो गई। आग लगने का कोई कारण स्पष्ट नहीं है। जिम्मेदार अफसर आग से हुए नुकसान का भी खुलासा नहीं कर रहे हैं। कुछ अफसरों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर जल पहुंचाने के लिए काम चल रहा है। कार्यदायी एजेंसी वीटीएल ने राम उरेही बालिका इंटर कॉलेज में स्टोर बनाया था। बृहस्पतिवार की सुबह स्टोर में आग लग गई। प्लास्टिक की पाइपें धू-धू कर जलने लगी। दमकल टीम ने आग बुझाई। लेकिन तब तक लाखों रुपये के पाइप जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया की सुबह साढ़े सात बजे आग लगी थी। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जलनिगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता एस रहमान और कार्यदायी एजेंसी वीटीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर डीपी सिंह ने बताया कि अग्निकांड में कितने का नुकसान हुआ है। इस बारे में अभी जानकारी नहीं हो पाई है। दस्तावेजों का मिलान करने के बाद नुकसान का सही आकलन हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की आशंका
वीटीएल स्टोर में लगी आग को लेकर आशंका जताई जा रही है कि ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई गई है, क्योंकि सर्दी के कारण स्टोर में पाइपों में आसानी से आग नहीं लगाई जा सकती। यह आग जानबूझकर लगाई गई है। इसमें विभागीय और कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों के आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed