फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire breaks out in courier company's office, many people rescued, one employee critical

Lucknow News : कोरियर कंपनी के कार्यालय में लगी आग, कई लोगों को बचाया गया, एक कर्मचारी गंभीर

Mon, 29 Aug 2022 03:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 29 Aug 2022 03:12 PM IST
सार

दो दिन पहले आकाश अवस्थी की स्कूटी को भी जलाया गया था। कोरियर कंपनी में काम करने वाले आकाश अवस्थी की स्कूटी को तीन लोगों के द्वारा पेट्रोल डालकर जला दिया गया था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है। आकाश अवस्थी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी।

विज्ञापन
Fire breaks out in courier company's office, many people rescued, one employee critical
आग बुझाता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में पीजीआई कल्ली में स्थित शैडो फैक्स टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के कोरियर कार्यालय में सोमवार की रात डेढ़ बजे अचानक आग लग गई। कार्यालय के ऊपरी मंजिल पर चार परिवार किराए पर रह रहे थे, जिनमें दहशत फैल गयी। वहीं कोरियर कंपनी का कर्मचारी आकाश अवस्थी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


एफएसओ सुशील कुमार ने बताया कि डेढ़ बजे रात्रि में कल्ली में एक मकान में आग लगने की सूचना मिली, जिसमें बताया गया कि दर्जनों लोग मकान के फंसे हुए हैं। कोरियर कंपनी के कार्यालय में नीचे आग लगी हुई थी और उसकी ऊपरी मंजिल पर कई परिवार किराए पर रह रहे थे। इसमें नीचे उतरने का रास्ता नहीं था। फायर टीम ने एक्सटेंशन राइडर के सहारे लोगों को बाहर निकाला, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। एफएसओ सुशील कुमार ने बताया जिन लोगों को बचाया गया है। उनमें बिंदु (42), आदित्य (12), रेशमा (65), सत्यप्रकाश (40), नंदिनी (35), शिवम (18), अमन (15), कृष्ण कुमार (34), फुलकुमारी (32), अनुराग (13), बिट्टू (4) को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दो दिन पहले आकाश अवस्थी की स्कूटी को भी जलाया गया था। कोरियर कंपनी में काम करने वाले आकाश अवस्थी की स्कूटी को तीन लोगों के द्वारा पेट्रोल डालकर जला दिया गया था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है। आकाश अवस्थी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed