{"_id":"5b1e1f494f1c1b624d8b5b47","slug":"fir-registered-against-an-unknown-person-for-uploading-fake-news-about-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेक न्यूज के जरिए अखिलेश-मुलायम को बदनाम करने की साजिश, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेक न्यूज के जरिए अखिलेश-मुलायम को बदनाम करने की साजिश, एफआईआर दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव
अज्ञात व्यक्तियों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बयान की फर्जी न्यूज पेपर कटिंग तैयार करके फेसबुक पर अपलोड कर दीं। इस मामले में यहां गौतमपल्ली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक विजयसेन सिंह ने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निजी सचिव गजेंद्र सिंह ने न्यूज कटिंग के साथ तहरीर दी है। इसमें बताया गया है कि अखिलेश यादव व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के नाम का दुरुपयोग करके फर्जी न्यूज पेपर कटिंग तैयार की गई हैं।
विज्ञापन
साथ ही इसे फेसबुक पर अपलोड करके सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश है। इस पर सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66 ग के तहत प्राथमिकी दर्ज करके साइबर क्राइम सेल की मदद से तहकीकात की जा रही है। अनेक समाचारपत्रों की फर्जी न्यूज पेपर कटिंग तैयार करके फेसबुक पर अपलोड की गई हैं।
विज्ञापन