फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR on kgmu doc harrowing mate

केजीएमयू के चिकित्सक पर छेड़छाड़ का मुकदमा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 03:35 AM IST
विज्ञापन
FIR on kgmu doc harrowing mate
लखनऊ। केजीएमयू के फार्माकोलॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक के खिलाफ जूनियर रेजीडेंट ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक चौक विश्वजीत सिंह के मुताबिक, फार्माकोलॉजी विभाग में तैनात वरिष्ठ चिकित्सक शिक्षक डॉ. देवाशीष मुखर्जी पर उनकी जूनियर रेजीडेंट ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस मामले की पहले पीड़िता ने केजीएमयू प्रशासन से की थी। जिसकी जांच केजीएमयू की विशाखा कमेटी ने की थी। उसमें दोनों पक्षों का बयान दर्ज कराया गया था। इसमें आरोपी वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा था कि उसने छेड़छाड़ नहीं की थी बल्कि उसे शाबाशी दी थी। लेकिन जांच रिपोर्ट से जूनियर रेजीडेंट संतुष्ट नहीं हुई। इसके बाद उसने चौक थाने में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने जांच के बाद शनिवार देर रात छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed