फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir of fraud of 60 thousands is filed

Lucknow News: सिंगापुर में कॉन्फ्रेंस के नाम पर महिला डॉक्टर से ठगे 60 हजार

Fri, 05 May 2023 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 05 May 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Fir of fraud of 60 thousands is filed
लखनऊ। केजीएमयू के मेडिसिन विभाग में तैनात सह आचार्य मेधावी गौतम से सिंगापुर में कॉन्फ्रेंस में रजिस्ट्रेशन के नाम पर जालसाजों ने 60 हजार रुपये ठग लिए। उनके मुताबिक, जालसाजों ने सिंगापुर में 19वीं नेफ्रोलॉजी कॉन्फ्रेंस में रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क किया था।
विज्ञापन

पीड़िता ने चौक थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसके अलावा गोमतीनगर के विनीतखंड निवासी सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी राम बहादुर सिंह के एसबीआई खाते से जालसाजों ने 3850 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

दुबग्गा के जेहटा निवासी शुभी सिंह भदौरिया से डीटीडीसी कर्मचारी बन जालसाज ने पार्सल की डिलीवरी के नाम पर एप डाउनलोड कराया और खाते से 47800 रुपये निकाल लिए। गुडंबा के मिश्रपुर डिपो निवासी कुमारी सोनम यादव से एलटी कंस्ट्रक्शन कंपनी में नौकरी के नाम पर जालसाजों ने कई बार में 52500 रुपये ठग लिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed