{"_id":"6741d3775bdb2fd84d0c773b","slug":"fir-of-fraud-is-filed-against-car-showroom-salesman-lucknow-news-c-13-lko1070-963775-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कार शोरूम के सेल्समैन ने ग्राहक के हड़पे पौने तीन लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कार शोरूम के सेल्समैन ने ग्राहक के हड़पे पौने तीन लाख
Sat, 23 Nov 2024 06:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 23 Nov 2024 06:37 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर के सेक्टर-सी स्थित कार शोरूम मेगा मोटर्स के सेल्समैन ने ग्राहक के पौने तीन लाख रुपये हड़प लिए। शोरूम के मैनेजर मोहित शुक्ला ने सेल्समैन विनीतखंड निवासी राजीव कुमार तिवारी के खिलाफ महानगर थाने में केस दर्ज कराया है।
मलिहाबाद निवासी फैसल हसीब खान अक्तूबर में शोरूम गए थे। उन्होंने राजीव से बात कर 11 हजार में कार बुक की थी। मैनेजर ने बताया कि इसके बाद राजीव ने छुट्टी ले ली थी। 12 नवंबर को फैसल कार का शेष भुगतान करने पहुंचे थे। ग्राहक ने बताया कि सेल्समैन को पौने तीन लाख रुपये दिए थे। जब उन्होंने राजीव से कॉल कर पूछताछ की तो उसने रकम लौटाने से मना कर दिया।