{"_id":"60fb241b8ebc3e5f0e060c19","slug":"fir-against-on-youth-in-gudumba-thaney-lucknow-news-lko588189226","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : युवक ने धर्म छिपा युवती से की दोस्ती, फिर अश्लील फोटो व वीडियो दिखा मांगे पांच लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ : युवक ने धर्म छिपा युवती से की दोस्ती, फिर अश्लील फोटो व वीडियो दिखा मांगे पांच लाख
Sun, 25 Jul 2021 09:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 09:51 AM IST
सार
कई दिनों तक बात नहीं होने पर आरोपी ने युवती की आपत्तिजनक फोटो भेजी। इस देखने पर युवती ने कॉल कर विरोध दर्ज कराया तो आरोपी ने फोटो डिलीट करने के बदले में पांच लाख की मांग की।
विज्ञापन
युवती ने फोटो वायरल करने वाले युवक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवक ने अपना धर्म छिपाते हुए सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर एक युवती से दोस्ती गांठी। बातचीत के दौरान युवती की फोटो हासिल कर ली। इसके बाद कंप्यूटर से एडिट कर अश्लील फोटो और वीडियो बनाया। इसे वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख की रंगदारी मांगी। रुपये नहीं मिले तो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता ने गुडंबा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक फरीद अहमद के मुताबिक, सीमांतनगर निवासी एक युवती ने शिकायत की है कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी दोस्ती समीर से हुई थी। जिसका असली नाम सदाकत हुसैन है। चैटिंग के दौरान सदाकत ने अपना धर्म छिपाया था। उसने युवती से शादी करने का झांसा दिया। पीड़िता के मुताबिक, चैटिंग के दौरान युवक की हकीकत पता चली तो उसने बात करना बंद कर दिया। लेकिन सदाकत मेसेज भेजता रहा।
विज्ञापन
कई दिनों तक बात नहीं होने पर आरोपी ने युवती की आपत्तिजनक फोटो भेजी। इस देखने पर युवती ने कॉल कर विरोध दर्ज कराया तो आरोपी ने फोटो डिलीट करने के बदले में पांच लाख की मांग की। इनकार पर उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जानकारी होने पर पीड़िता ने गुडंबा थाने में सदाकत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन