फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case filed against former BSP MLA for fraud on the name of job

बसपा के पूर्व विधायक समेत दो नेताओं पर केस, पूर्व सीएम मायावती का नाम लेकर नौकरी का दिया झांसा

Thu, 22 Oct 2020 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 22 Oct 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
case filed against former BSP MLA for fraud on the name of job
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic
बसपा से अमेठी के गौरीगंज से पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्रा व कुशीनगर के नौरंगिया सीट से प्रत्याशी रहे चंद्रदेव गौतम पर नौकरी के नाम पर ठगी का केस दर्ज किया गया है। चिनहट थाने में केस देहरादून में उत्तराखंड बहुद्देश्यीय वित्त एवं विकास निगम के लेखाकार की पत्नी की तहरीर पर दर्ज हुआ।
विज्ञापन


पीड़िता ने  बसपा नेताओं पर पूर्व सीएम मायावती के नाम पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय पांडेय के मुताबिक मनजीत कौर देहरादून के चंद्रनगर में रहती हैं।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि जब उनके पति यूपी में अनुसूचित जाति एवं विकास निगम लखनऊ में तैनात थे, उस समय निगम में महाप्रबंधक के पद पर चंद्रदेव गौतम थे। दोनों परिचित थे। चंद्रदेव गौतम ने रिटायरमेंट के बाद बसपा ज्वाइन की। उन्हें 2007 में कुशीनगर के नौरंगिया विधानसभा से प्रत्याशी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी साल गौरीगंज से चंद्र प्रकाश मिश्रा विधायक चुने गए, लेकिन चंद्रदेव हार गए। आरोप है कि चंद्रदेव ने खुद को पूर्व सीएम मायावती का करीबी बताया। अप्रैल 2015 में मनजीत के पति से कहा कि बीएचईएल जगदीशपुर में तकनीकी पदों पर भर्ती निकली है। इस पर वह मायावती के माध्यम से नियुक्ति करा सकते हैं।

कई किस्तों में दिए पैसे

मनजीत का आरोप है कि उनके छोटे बेटे ने बीटेक की पढ़ाई पूरी कर ली थी। उसे नौकरी का आश्वासन देते हुए चंद्रदेव गौतम ने पति से पांच लाख रुपये मांगे। मनजीत के मुताबिक चंद्रदेव लिंकर एसोसिएट्स के नाम से फर्म चलाते थे। उन्होंने मांगी रकम इसी फर्म के खाते में जमा करने को कहा।

इसका खाता विजया बैंक, गोमतीनगर में था। मनजीत के पति ने पांच लाख रुपये इस खाते में जमा करने से इंकार कर दिया तो चंद्रदेव ने रकम चिनहट के रोहित रेजीडेंसी में नकद पहुंचाने को कहा। इसके बाद मनजीत के पति ने कई किस्तों में चंद्रदेव को पैसे दिए।

इसमें यूको बैंक देहरादून से दो ड्राफ्ट, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया देहरादून से दो ड्राफ्ट, 70 हजार रुपये नकद, चंद्रदेव गौतम के एसबीआई गोमतीनगर खाते में 25-25 हजार दो बार जमा कराए। इसके अलावा 1,60,000 व 40 हजार रुपये चेक से जमा कराए। 

खाते में रकम नहीं, बाउंस हो गया दिया चेक 

मनजीत का यह भी आरोप है कि चंद्रदेव ने चंद्र प्रकाश मिश्रा के साथ मिलकर नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। कहा कि तीन महीने में नियुक्तियां करा देेंगे, लेकिन नौकरी नहीं मिली। रकम वापस मांगी तो चंद्रदेव ने लिंकर एसोसिएट्स के खाते से जारी ढाई लाख का चेक जून 2017 में दिया। एक और चेक पीएनबी पंजाब का दिया।

खाते में रकम न होने से यह बाउंस हो गया। आरोप है कि पीएनबी के जिस खाते का चेक दिया, उसका संचालन चंद्र प्रकाश करते हैं। आरोप लगाया कि इसी तरह 50 से 60 लोगों को नियुक्ति के नाम पर ठगा गया है। इसमें मुजफ्फरनगर के ज्योतिप्रसाद, लखनऊ के सौरभ, आशीष, देहरादून के जीतू शामिल हैं।

पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा। इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक दस्तावेज की बैंक से जांच करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed