फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Financial assistance of one lakh rupees provided to the affected family.

Lucknow News: पीड़ित परिवार को दी एक लाख की आर्थिक सहायता

Wed, 15 Jul 2026 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Financial assistance of one lakh rupees provided to the affected family.
पीड़ित परिवारों से मिलते सांसद अरुण भारती।
दुबग्गा। काकोरी क्षेत्र के दोना गांव निवासी दिलीप रावत (30) हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने मंगलवार दोपहर दो बजे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। प्रदेश प्रभारी एवं जमुई सांसद अरुण भारती के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मृतक की पत्नी खुशबू को पार्टी फंड से एक लाख रुपये का चेक सौंपा और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

अरुण भारती ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है। मृतक की पत्नी खुशबू ने सहायता राशि प्राप्त कर कहा कि यह केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि कठिन समय में पार्टी की ओर से दिया गया संबल और हौसला है। दिलीप के पिता ने कहा कि घटना के बाद से पार्टी के मीडिया प्रभारी राजेश रावत लगातार परिवार के साथ खड़े रहे, जिससे पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed