{"_id":"5da955548ebc3e014757b06f","slug":"fiber-glass-statues-of-lord-ram-and-hanuman-will-be-installed-at-ram-ki-pauri-in-ayodhya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीपावली के मौके पर अयोध्या में स्थापित की जाएंगी भगवान राम व हनुमान की फाइबर ग्लास प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली के मौके पर अयोध्या में स्थापित की जाएंगी भगवान राम व हनुमान की फाइबर ग्लास प्रतिमाएं
Fri, 18 Oct 2019 11:34 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
lord ram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली के मौके पर अयोध्या में राम की पौड़ी पर भगवान राम और हनुमान की फाइबर ग्रास की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। दोनों प्रतिमाओं को सरयू नदी के घाट पर स्थापित किया जाएगा। साथ ही दीपोत्सव से पूरी अयोध्या को दीपों की रोशनी से जगमगाएगी।
आस्था के साथ भक्तों को सुरक्षा भी देगी राम की पैड़ी
हर की पैड़ी की तर्ज पर राम की पैड़ी में अविरलता का प्रयास मूर्त रूप लिया तो अयोध्या में सरयू स्नान करने वाले भक्तों को आस्था के साथ सुरक्षा का भरोसा भी मिलेगा। कहा जाता है कि स्वर्गद्वार की शुरूआत इसी पैड़ी से होती है, नागेश्वरनाथ इसी के तट पर स्थित है।
यहीं से अयोध्या के ऐतिहासिक मंदिरों की शुरूआत होती है। संत बताते हैं कि पहले सरयू यहीं से बहती थीं, भगवान राम समेत चारों भाई यहीं स्नान करते थे। इसके अलावा सरयू की लहरों में आए दिन डूबने की घटनाएं को देखते हुए पैड़ी में नहाना मुफीद होगा क्योंकि यहां गहराई मात्र 4 से 6 फिट होगी।

वर्षों से उपेक्षित पड़ी राम की पैड़ी अब सरयू तट की शोभा बनेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश के बाद आईआईटी रुड़की से आई मॉडल स्टडी रिर्पोट के अनुसार नई राम की पैड़ी तैयार की जा रही है। अब राम की पैड़ी की जलधारा अविरल एवं स्वच्छ होगी तो वहीं इसमें डूबने का खतरा भी नहीं होगा। सरयू नहर खंड के अवर अभियंता जितेंद्र प्रताप ने बताया कि पैड़ी पर 64 मीटर का नया घाट बनाया गया है। साथ ही पैड़ी की गहराई मात्र 4 से 6 फिट की होगी।
पानी जहां फ्लो होना है वहां आरसीसी बेड बनाए गए हैं। सहस्रधारा घाट पर पंप हाउस बनाया गया है जहां से सरयू का पानी राम की पैड़ी में अविरल रूप से प्रवाहित होगा। पानी का बहाव 80 सेमी प्रतिसेंकड के अनुसार होगा। बताया कि पैड़ी का जल स्वच्छ एवं अविरल होगा इसलिए इसमें स्नान किया जा सकेगा, क्योंकि पैड़ी में भी सरयू की जलधारा ही प्रवाहित होगी।
राम की पैड़ी अब श्रद्धालु, भक्तों के साथ पयर्टकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। पैड़ी के पंप हाउस की क्षमता 6 गुना बढ़ा दी गई है। पैड़ी में सरयू की जलधारा अब 21 अक्टूबर से अविरल प्रवाहित होगा, यहां श्रद्धालु स्नान भी कर सकते हैं। मेले के दौरान इसकी उपयोगिता सिद्ध होगी।
जय सिंह, मुख्य अभियंता, सरयू नहर खंड