{"_id":"67ca92896c2b493f3908ca29","slug":"festival-special-trains-operated-from-lucknow-to-sabarmati-and-amritsar-to-katihar-via-lucknow-during-holi-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi 2025: यात्रियों की परेशानी खत्म करेंगी स्पेशल ट्रेनें, इन रूटों पर चलेंगी; देखें रूट चार्ट व टाइम टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2025: यात्रियों की परेशानी खत्म करेंगी स्पेशल ट्रेनें, इन रूटों पर चलेंगी; देखें रूट चार्ट व टाइम टेबल
Fri, 07 Mar 2025 12:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:00 PM IST
सार
होली पर्व को देखते हुए रेलवे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। शुक्रवार से ये संचालित की जाने लगीं। इससे यात्रियों की परेशानी खत्म होगी। आगे पढ़ें और जानें इनका रूट चार्ट व टाइम टेबल...
विज्ञापन
चारबाग रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश में होली पर नियमित ट्रेनों में वेटिंग से यात्री परेशान हैं। इनकी सुविधा के लिए दो फेस्टिवल (त्योहार) स्पेशल ट्रेनें शुक्रवार से चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें लखनऊ से साबरमती व अमृतसर से कटिहार वाया लखनऊ संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से 04280 लखनऊ साबरमती होली स्पेशल सात मार्च को चारबाग से दोपहर 12:10 बजे रवाना होकर कानपुर, टुंडला, आगरा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर होते हुए अगली सुबह 11:45 बजे साबरमती पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
04680 अमृतसर कटिहार त्योहार स्पेशल भी सात मार्च को चलेगी। ये ट्रेन अमृतसर से रात 8ः10 बजे रवाना होकर जालंधर, लुधियाना, अंबाला, मुरादाबाद, बरेली होते हुए चारबाग स्टेशन सुबह 11:20 बजे तथा कटिहार अगली सुबह साढ़े दस बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
ये होली स्पेशल भी देंगी राहत
- 04014 आनंदविहार जयनगर स्पेशल ट्रेन छह, 10, 13 व 17 मार्च को आनंदविहार से सुबह पांच बजे चलकर दोपहर दो बजे चारबाग तथा अगली दोपहर 12 बजे जयनगर पहुंचेगी।
- 04013 जनयनगर आनंदविहार स्पेशल सात, 11, 14 व 18 मार्च को जयनगर से शाम पांच बजे चलकर सुबह 10:40 बजे चारबाग व शाम 7:55 बजे आनंदविहार टर्मिनल पहुंच जाएगी।
- 04016 आनंदविहार सीतामढ़ी फेस्टिवल स्पेशल सात, 11, 14 व 18 मार्च को आनंदविहार से रात 12:30 बजे चलकर चारबाग सुबह 9:25 बजे तथा सीतामढ़ी रात दो बजे पहुंचेगी।
- 04015 सीतामढ़ी आनंदविहार स्पेशल आठ, 12, 15 व 19 मार्च को सीतामढ़ी से सुबह पांच बजे चलकर रात साढ़े आठ बजे चारबाग तथा सुबह छह बजे आनंदविहार पहुंचेगी।