{"_id":"67dd3e5836f22848000fdff7","slug":"father-fight-with-his-daughter-over-excess-salt-in-vegetables-in-lucknow-committed-suicide-by-hanging-himself-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सब्जी में नमक अधिक होने पर बेटी से हुआ झगड़ा, फंदे से झूलकर पिता ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सब्जी में नमक अधिक होने पर बेटी से हुआ झगड़ा, फंदे से झूलकर पिता ने दे दी जान
Fri, 21 Mar 2025 03:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 21 Mar 2025 03:54 PM IST
सार
राजधानी में सब्जी में नमक अधिक हो गया तो नशेड़ी पिता ने खाना फेंक दिया। बेटी से झगड़ा होने लगा। इसके कुछ देर बाद पिता ने फंदे से झूलकर जान दे दी। घटना से घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
Anuj Crime
- फोटो : istock
विस्तार
राजधानी लखनऊ में सब्जी में नमक अधिक होने पर बेटी से झगड़े के बाद 55 वर्षीय सियाराम कश्यप ने बुधवार देर रात कमरे में फंदा लगा लिया। घटना वजीरगंज के मशक्कगंज के खेमे दो जान मोहल्ले की है।
विज्ञापन
मूलरूप से सीतापुर के बिसवां निवासी सियाराम कश्यप मजदूरी करते थे। उनके बेटे अंकित ने बताया कि परिवार किराये पर रहता है। बुधवार शाम पिता नशे की हालत में घर पहुंचे। बहन मोहिनी ने उनको खाना दिया। सब्जी में नकम अधिक होने पर वह नाराज हो गए।
विज्ञापन
खाना फेंक दिया और झगड़ा करने लगे। परिजनों ने किसी तरह उनको समझा-बुझाकर शांत कराया। देर रात अंकित उठा और पिता के कमरे में गया तो देखा कि वह पंखे में गमछे के सहारे लटके थे। परिवार में पत्नी रामदुलारी और बेटा मोहित भी है।
विज्ञापन